फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Father and two brothers bringing dead body of youth from Mumbai injured in road accident

Siddharthnagar News: मुंबई से युवक का शव लेकर आ रहे पिता व दो भाई सड़क हादसे में घायल

Wed, 27 Nov 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 27 Nov 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Father and two brothers bringing dead body of youth from Mumbai injured in road accident
हादसे में घायल वैन चालक।
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी युवक की मौत के बाद मुंबई से वैन से लाश लेकर आ रही कार बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गड़हा गौतम गांव के पास नेशनल हाईवे टेलर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक और लाश लेकर आ रहे पिता व दो भाई जख्मी हो गए। घायलों का बस्ती जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी पतिराम (34) पुत्र राजेंद्र मुंबई में रहकर काम कर रहा था। दो महीने पहले ब्लड कैंसर होने की जानकारी हुई। जिसका इलाज मुंबई के कैंसर हास्पिटल में चल रहा था। अचानक दो दिन पहले तबीयत खराब होने लगा तो अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो पिता राजेंद्र दो बड़े बेटे रामधनी (33) और सुखराज (31) के साथ लाश लेने मुंबई चले गए। राजेंद्र किराए पर वैन बुक कर सिद्धार्थनगर के लिए निकले थे। बस्ती केगड़हा गौतम पेट्रोल पंप के पास वैन के आगे चल रही ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे वैन पीछे से ट्रेलर में जाकर घुस गई। कार सवार लोगों की चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की सूचना पर कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकालकर एबुलेंस से अस्पताल भेजवाया। हादसे में कार सवार राजेंद्र (78), उनके बेटे रामधनी, सुखराज और कार चालक जैश पाटील (40) पुत्र हरिमोहन पाटिल निवासी थाठे भिवंडी महाराष्ट्र घायल हो गए। जिसमे सुखराम की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज दीपक दुबे ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजवा दिया गया। लाश को देख व ऊपर से घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed