फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   farming related news

जिले में ओडिशा की तर्ज पर होगी धान की खेती

Fri, 08 Jul 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
farming related news
जिले में ओडिशा की तर्ज पर होगी धान की खेती
विज्ञापन

- किसानों के दल ने ओडिशा में सीखा खेती करने का तरीका
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। ओडिशा की तर्ज पर जनपद में किसान धान की खेती करेंगे। ओडिशा से प्रशिक्षित किसानों का दल जिले के किसानों को खेती का तरकीब बताएंगे। उन्हें जैविक खेती करने के लिए जागरूक करेंगे। कम लागत में अच्छी आमदनी का गुर बताएंगे। किसानों को दल बीज तैयार करने सहित अन्य जानकारी देगा।

ओडीओपी के तहत जनपद का काला नमक धान चयनित हुआ है। काला नमक धान का रकबा बढ़ाने के साथ ही खेती कैसे की जाए इस पर तेजी से कार्य हो रहा है। कम लागत में किसान बेहतर आय प्राप्त कर सकें। इसके लिए खेती को और सरल व कम लागत करने के लिए कार्य किया जाएगा। एक जनपद एक उत्पाद के तहत धान की खेती को जैविक की ओर ले जाने के लिए 25 प्रतिगतिशील किसानों का एक दल ओडिशा के राष्ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र प्रशिक्षण के लिए गया था। कृषि विभाग के जिम्मेदारों के मुताबिक किसानों को धान की खेती, उसके बीज के सोधन, किस प्रकार से बीज की प्रजाति बदली जाती है और चावल का महक कैसे बना रहे आदि का प्रशिक्षण दी गई। यहां की खेती पूर्ण रूप से जैविक पर आधारित है। अब वह किसानों का दल टुकड़े में बंटकर अलग-अलग स्थानों पर जाकर किसानों का चौपाल लगाएगा। वहां पर जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जानकारी देंगे। साथ ही खुद की खेती जैविक की ओर बढ़ाएंगे। इससे जहां धान की खुशबू बढ़ेगी, वहीं लागत भी कम होगा। इससे किसानों की आय दोगुनी होने को गति मिलेगी। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि 25 किसानों का दल ओडिशा से प्रशिक्षित होकर आया है। वह जिले के किसानों को खेती के लिए प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed