{"_id":"67f16b597bc8b24781044ef2","slug":"farmers-kept-struggling-300-bigha-crop-was-burnt-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-135334-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जूझते रहे किसान, जल गई तीन साै बीघा फसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जूझते रहे किसान, जल गई तीन साै बीघा फसला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोल्हौरा। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के कई गांव के सिवान आग की चपेट में आ गए। आग से लगभग तीन सौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दमकल और ग्रामीणों की घंटों कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। इटवा तहसील क्षेत्र के भरवलिया, करही खास, मऊ नानकार, हिलंगी नानकार से गेहूं का डंठल जलते हुए आग ने बांसी तहसील क्षेत्र के ढेढुआ में भयावह रूप धारण कर लिया। ग्रामीण गांव बचाने में जुट गए, लेकिन आग सरांव के सिवान से गोल्हौरा व बरांव नानकार के बीच से होते हुए तिवारीपुर, पिपरी तक पहुंच गई। गांव के ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद देर सायं आग पर काबू पाया। बताते हैं कि तिवारीपुर में लगभग सौ बीघा गेहूं की फसल नष्ट हुई है।
गांवों के सिवान में सैकड़ों एकड़ भूसा बनाने के लिए डंठल जलकर राख हो गया। शनिवार अपराह्न लगभग एक बजे थाना क्षेत्र के ही गैर आबाद गांव मनधरापुर के सिवान में गेहूं की कटाई कर रही कंबाइन मशीन से आग लग गई। तेज पछुआ चलने से आग ने भयावह रूप धारण कर लिया और जाल्हेखोर, मेंचुका, डडवा घाट, बनौली से तेलौरा घाट के सिवान तक फैल गई, जिससे इन गांवों के किसानों का लगभग दो सौ बीघा गेहूं फसल के अलावा कई बीघा डंठल जल गई है।ग