{"_id":"69d0068bc2cdd8125e0cb97a","slug":"farmers-demanded-compensation-before-road-widening-siddharthnagar-news-c-208-1-deo1035-178601-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क चौड़ीकरण से पहले किसानों ने की मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क चौड़ीकरण से पहले किसानों ने की मुआवजे की मांग
विज्ञापन
तरकुलवा। सोनहुला रामनगर से आनंद नगर मार्ग के चौड़ीकरण से पहले किसानों ने मुआवजा दिलाने के लिए मुसहरी में शुक्रवार को मुआवजा दिलाओ संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई। किसानों का कहना था कि इसके पूर्व में जब बंधे का निर्माण कराया गया तो हम लोगों को मुआवजा नहीं दिया गया। इसलिए सड़क निर्माण से पहले हम लोगों को उचित मुआवजा दिलाया जाए और पूर्व का बकाया भी दिलाया जाए।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता डाॅ. जितेंद्र प्रताप राव ने कहा कि किसानों की जमीन के साथ खिलवाड़ नहीं होगा, बल्कि रकबा के अनुसार जिन-जिन किसानों की भूमि सड़क में जाएगी उसका मानक के अनुसार मुआवजा दिलाने का सरकार से हर संभव प्रयास किया जाएगा। निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता ने उप जिलाधिकारी को पत्रक भी भेजा। जिसके लिए सड़क के दोनों तरफ प्रभावित किसानों का नाम, उनका गाटा संख्या, खसरा और चौड़ीकरण में आने वाले भूमि का क्षेत्रफल आदि का आख्या मांगा गई है।
इस दौरान किसान नेता महेश सिंह, भानु प्रताप राव, उमेश राव, डायरेक्टर ध्रुव नारायण राव, पप्पू राव, जय सिंह, संजीव कुमार राव, माया शंकर राव, रतन जायसवाल, सूरज राव, रवीश यादव,रंजीत सिंह, बलजीत चौहान आदि किसान शामिल रहे।