फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   farmers concern over less reducing water level

बाढ़ का पानी नहीं खिसकने से किसानों की चिंता बढ़ी

Sat, 22 Oct 2022 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
farmers concern over less reducing water level
भनवापुर क्षेत्र के गनवरिया खुर्द गांव के राम चरित्र के घर में भरा बाढ़ का पानी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बाढ़ का पानी नहीं खिसकने से किसानों की चिंता बढ़ी
विज्ञापन

इटवा। स्थानीय क्षेत्रों में स्थित बूढ़ी राप्ती व राप्ती नदी के पानी के घटने से आसपास के गांवों में बाढ़ का पानी तेजी से घटने लगा है, लेकिन परासी व अकरारी नाले के जलस्तर में कमी नहीं हो रही है। खेतों में भरे पानी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र में आई बाढ़ से नदी के किनारे स्थित गांव डूब रहे थे तो इटवा-बिस्कोहर मार्ग व शाहपुर-सिगारजोत मार्ग के बीच के अधिकांश गांव सुरक्षित महसूस कर रहे थे। लेकिन, अचानक सोहना शाखा नहर के दो जगह बौना जोत व जूडीकुइया के पास कट जाने से परासी नाले व अकरारी नाले से होकर आए पानी ने बचे गांवों की परेशानी बढ़ा दी। किसान बब्लू सिंह, पुरुषोत्तम पांडेय, अब्दुल रउफ, शिव बालक आदि किसानों का कहना है कि यदि पानी कम होने का रफ्तार यही रही तो रबी की बुआई नवंबर के बाद ही संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed