फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fake currency dealer Yunus arrested immediately after his release

Siddharthnagar News: रिहा होते ही जाली नोट का धंधेबाज यूनुस गिरफ्तार

Sun, 25 May 2025 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Fake currency dealer Yunus arrested immediately after his release
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कपिलवस्तु। भारतीय जाली नोट धंधेबाज यूनुस अंसारी को जेल से रिहा किए जाते ही गिरफ्तार कर लिया गया है। छह साल जेल में बिताने के बाद अंसारी को एक अन्य अपराध के लिए दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने फिर से मामले की जांच शुरू कर दी है।
वर्ष 2019 जून में यूनुस अंसारी समेत छह लोगों को त्रिभुवन हवाई अड्डे से 7.76 करोड़ रुपये भारतीय रुपये के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया था। तीन पाकिस्तानी नागरिकों, नासिर उद्दीन (67), मोहम्मद अख्तर (49) और नादिया अनवर (39) को कतर से काठमांडू आते समय गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

वह कराची से कतर होते हुए नेपाल आया था अंसारी उन्हें रिसीव करने त्रिभुवन एयरपोर्ट पहुंचा था। उसी समय पुलिस ने यूनुस अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके साथ रौतहट के बैरिय वार्ड नंबर एक के सुबल खान और भक्तपुर के एक युवक को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मामले में काठमांडू जिला न्यायालय ने उन्हें छह साल जेल की सजा सुनाई थी। उसी मुकदमे में शनिवार को सजा काटने के बाद रिहाई के तुरंत बाद अंसारी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीआईबी) ने गिरफ्तार कर लिया।
सीआईबी प्रमुख एआईजी चंद्रकबेर खापुंग ने बताया कि अंसारी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed