{"_id":"65c9016d4d533fc5370541bc","slug":"faizabad-hostel-dominated-the-competition-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-112726-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा : सुबह कठिन, शाम को आसान सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा : सुबह कठिन, शाम को आसान सवाल
Sun, 11 Feb 2024 10:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 11 Feb 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
रतन सेन महाविद्यालय मे परीक्षा देने जाते परीक्षार्थी।
सिद्धार्थनगर। समीक्षा और सहायक समीक्षा अधिकारी की रविवार को जिले के13 परीक्षा केंद्रों पर हुई। चेकिंग करने के बाद परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश करने दिया गया। हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। इसके साथ ही सभी एडीएम ने परीक्षा केंद्रों को निरीक्षण किया। 5839 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 1843 लोगों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षार्थियों ने बातचीत में बताया कि सुबह का प्रश्न पत्र गठित था, लेकिन शाम वाला प्रश्न पत्र सही रहा है।
जिले के सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, श्री सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज, गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल व बुद्ध विद्या पीठ डिग्री कॉलेज सरदार पटेल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज, रतनसेन इंटर कॉलेज व रतन सेन डिग्री कॉलेज, शिवपति इंटर कॉलेज व शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बीएचडी इंटर कॉलेज बर्डपुर, बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा मसिना में समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा दो पाली में हुई। परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 और दोपहर दूसरी पाली में 2:30 से 3:30 बजे तक हुई। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंच गए थे। गेट पर सघन चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को कमरे में प्रवेश दिया गया। इसके बाद कमरे में चेकिंग की है। हर परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। इनके अलावा एसडीएम और अन्य मजिस्टे्रट परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने मुख्यालय के साथ ही अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
5839 पंजीकृत थे, इसमें 1843 ने परीक्षा छोड़ दी है। परीक्षा सकुशल संपन्न हुआ। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। कहीं किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई है।
विज्ञापन
-- -
बोले परीक्षार्थी
समीक्षा अधिकारी की परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्रों का स्तर सामान्य बताया। माइनस मार्किंग के भय से परीक्षा में सावधानी बरती। परीक्षा के संबंध में अभ्यर्थियों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है।
-- -
बोले परीक्षार्थी
सामान्य अध्ययन का प्रश्नपत्र थोड़ा कठिन था, सम सामयिक प्रश्नों ने उलझाया, तर्क शक्ति के प्रश्नों का स्तर ठीक था। कुल मिलाकर पेपर सही हुआ है।
-उपेंद्र सिंह
-- -
प्रथम पाली की परीक्षा में इनके लिए गणित के प्रश्न कठिन थे। जबकि इतिहास के प्रश्न इनके लिए आसान रहे। हिंदी का पेपर आसान था। तैयारी के हिसाब से प्रश्न सही था।
संतोष पांडेय
-- -
भूगोल, करंट अफेयर्स आदि से प्रश्न पूछे गए थे। पेपर बहुत ही अच्छा था। दूसरी पाली में कुछ गणित व रेखा गणित के कुछ प्रश्न से समझने में परेशानी हुई।
सृष्टि मोदनवाल
-- -
पेपर बहुत ही अच्छा था। लेकिन कुछ प्रश्न घुमाकर पूछे गए थे। उसको सुलझाने में परेशानी हुई। दूसरी पाली में कुछ प्रश्न कठिन थे।
दिव्यांशी
-- -
तैयारी के अनुसार परीक्षा में पूछे गए प्रश्न नहीं आए थे। लेकिन सामान्य ज्ञान से पूछे गए प्रश्न ठीक थे। जिसे आसानी से हल किया गया है।
अंकिता मद्धेशिया