फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   facility not available in chc

सिरसिया सीएचसी में सुविधाओं का अभाव

Sat, 20 Aug 2022 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
facility not available in chc
सीएचसी सिरसिया। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सिरसिया सीएचसी में सुविधाओं का अभाव
विज्ञापन

- 70 किमी दूर जिला अस्पताल में रेफर किए जाते हैं मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। सिरसिया सीएचसी में समुचित सुविधाएं नहीं होने से मरीज परेशान हैं। डॉक्टर के छह पद हैं, जिनमें दो डॉक्टर ही हैं। एक्स-रे की सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों को 70 किमी दूर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। मजबूरी में लोग निजी अस्पताल में जांच करा रहे हैं।
सीएचसी में शुक्रवार को कमर दर्द से पीड़ित हथियवा की गंगोत्री देवी इलाज कराने पहुंची, डॉ. पीएन पटेल ने एक्स-रे कराने की सलाह दी। मगर सीएचसी सिरसिया में एक्स-रे की सुविधा नहीं होने से दर्द की दवा लेकर चली गईं।
विज्ञापन

क्षेत्र के चैनियां गांव निवासी लवकुश चौधरी करीब एक सप्ताह से खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित हैं। इलाज के लिए सीएचसी पहुंचे, उन्हें सीने की एक्स-रे की सलाह दी गई थी, लेकिन सुविधा के अभाव में साधारण दवा लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैनियां गांव निवासी मोल्हू तथा भड़रिया निवासी साधना सर्दी, खांसी बुखार से पीड़ित इलाज कराने आए। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में शुगर, मलेरिया, टायफायड, ब्लड ग्रुप, टीबी के जांच के अलावा कोई दूसरी जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों से विशेषज्ञ डाक्टरों के तैनाती की मांग की है।

इस संबंध में सीएचसी सिरसिया के अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र मणि ओझा ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या और सुविधाएं बढ़ाने के लिए सीएमओ को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed