{"_id":"68505ea03801d7212a09f218","slug":"extreme-heat-weighs-heavy-on-migraine-patients-increasing-headache-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-139481-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: माइग्रेन के मरीजों पर भीषण गर्मी भारी, बढ़ रहा सिर दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: माइग्रेन के मरीजों पर भीषण गर्मी भारी, बढ़ रहा सिर दर्द
विज्ञापन
मेंडिकल कालेज के ओपीडी में मरीजाे के स्वास्थ्य की जानकारी लेते चिकित्सक।
-तेज धूप, निर्जलीकरण, इलेक्ट्रोलाइट के असंतुलन से उभर रहा माइग्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी व तेज धूप से डायरिया, वायरल और त्वचा रोग के साथ ही अब माइग्रेन के मरीजों की कतार निजी और सरकारी अस्पताल की ओपीडी में बढ़ गई है। चिकित्सकों के मुताबिक तेज धूप से शरीर में निर्जलीकरण होता है। रक्त संचार प्रभावित होने से माइग्रेन उभर रहा है।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सक डॉ. मो. अफजल के मुताबिक माइग्रेन एक न्यूरोलॉजिकल समस्या है। जो चार से लेकर कुछ दिन तक रहता है। इसके साथ उल्टी, थकान का अहसास होता है। तेज रोशनी और तेज आवाज इस समस्या को और बढ़ाते हैं। गर्मी में शरीर के निर्जलीकरण, तेज धूप में बाहर निकलने से आंखों पर तेज रोशनी पड़ती है। रात भी गर्म होने से नींद पूरी नहीं होती, जिससे माइग्रेन का दर्द शुरू हो जाता है। बताया कि ऐसे मौसम में मरीजों को बच रहने की जरूरत है। नहीं तो माइग्रेन के मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
माइग्रेन से बचने के लिए गर्मियों में भरपूर पानी पिएं, नींद पूरी करें, धूप में काला चश्मा लगाकर ही बाहर निकलें। सिर को टोपी या कपड़े से ढककर रखें। बताया कि माइग्रेन दर्द होने पर शांत रहें। अंधेरे में आराम करें। दवा खाएं और पानी पिएं।