फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'Exploitation of farmers in BJP government'

भाजपा सरकार में हो रहा किसानों का शोषण

Sat, 16 Jan 2021 10:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
'Exploitation of farmers in BJP government'
‘भाजपा सरकार में हो रहा किसानों का शोषण’
विज्ञापन

भरहिया गांव में सपा की ओर से किसान चौपाल आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
मन्नीजोत। समाजवादी पार्टी की ओर से क्षेत्र के भरहिया गांव में शनिवार को किसान चौपाल एवं खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने भाजपा को किसान विरोधी बताया।

जिलाध्यक्ष सपा लालजी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान और नौजवान पूरी तरह से शोषण के शिकार हो रहे हैं। इसमें पूंजीपतियों की सुनी जाती है। गरीब जनता असहाय महसूस कर रही है। सपा नेता रामकुमार यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का शोषण किया जा रहा है जिसकी बानगी डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के मन्नीजोत में किया गया कृत्य काफी चर्चा का विषय है। इसमें किसानों का धान ना खरीद कर फर्जी तरीके से खतौनी बनाकर कुछ विशेष व्यक्तियों के नाम भुगतान करा लिया गया। कहा कि इस धान खरीद में अगर सीबीआई जांच कराई जाए तो कई अधिकारी इसकी जद में आएंगे। सपा नेता मो. जमील सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता ऊब चुकी है आने वाले समय में सपा का ही डंका पूरे प्रदेश में बजेगा। कोई सदस्य जिला पंचायत सत्यनारायण यादव ने कहा कि खिचड़ी सहभोज से आपसी एकता को मजबूती मिलती है। इसी को देखते हुए यह आयोजन किया गया। इस दौरान अफसर रिजवी, रघुनंदन पांडेय, अनिल गौतम, लवकुश तिवारी, बहराइची प्रेमी, अजय यादव, जमाल अहमद उर्फ पुत्तन, हैबत अली, रामतीरथ मौर्य, मेहंदी हसन, अज्जू सिंह, अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed