फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Explanation sought from DM and CDPO for not being hot cooked

Siddharthnagar News: हाटकुक्ड नहीं बनने पर डीएम न सीडीपीओ से मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 11 Sep 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 11 Sep 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from DM and CDPO for not being hot cooked
- डीएम ने आंगनवाड़ी केंद्र व स्कूल का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डीएम डाॅ. राजा गणपति आर ने उसका ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जगमोहनी व आंगनबाड़ी केंद्र दुमदुमवा-2 का औचक निरीक्षण किया। आंगनवाड़ी केंद्र पर हाटकुक्ड नहीं बनाए जाने और पंजीकृत के सापेक्ष कम बच्चों की उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए सीडीपीओ से स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया। डीएम ने आंगनवाड़ी केंद्र पर पुष्टाहार रजिस्टर, पोषण ट्रैकर एप, पुष्टाहार वितरण रजिस्टर आदि को देखा। केंद्र पर पंजीकृत 56 बच्चों के सापेक्ष उपस्थिति कम रही।

प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति 110 बच्चों का नामांकन है जिसमें 91 बच्चे उपस्थित थे। डीएम ने पीटीएम रजिस्टर, निपुण तालिका, मिड डे मील रजिस्टर आदि को देखा। विद्यालय में मिड-डे मील मीनू के अनुसार बना था। प्रधानाचार्य ने अवगत कराया कि बच्चों का नामांकन अधिक होने के कारण अतिरिक्त कक्षा कक्ष की आवश्यकता है जिलाधिकारी ने प्रस्ताव बनाकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बच्चे ड्रेस में थे जूता-मोजा नहीं पहने थे। डीएम ने कहा कि अभिभावकों की नियमित बैठक कराएं और प्रेरित करें कि जूता-मोजा आदि खरीद लें। टीएलएम का सामान पाया गया तथा शिक्षक डायरी भी भरी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed