{"_id":"64f8cadfad8f12399202e2f4","slug":"expert-assessment-test-will-be-held-on-15th-in-council-schools-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-4262-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: परिषदीय विद्यालयों में 15 को होगा निपुण एसेसमेंट टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: परिषदीय विद्यालयों में 15 को होगा निपुण एसेसमेंट टेस्ट
विज्ञापन
ओएमआर शीट के जरिए होगा टेस्ट, बीईओ व समन्यवक की रहेगी निगाह
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के अध्यनरत सभी बच्चों का सरल एप के माध्यम से निपुण लक्ष्य व लर्निंग आउटकम पर आधारित त्रैमासिक आकलन कराए जाने का कार्यक्रम जारी हो गया है। बीएसए ने बुधवार को अधीनस्थों के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा परीक्षा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। सभी बीईओ व जिला समन्वयक परीक्षा का सचलदल के तौर पर निगरानी करेंगे। परीक्षा में कुल 321120 बच्चे शामिल होंगे।
बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि कक्षा एक से पांच तक के बच्चों का गणित व भाषा और कक्षा छह से आठ तक के बच्चों का गणित व विज्ञान का आकलन कराया जाना है। टेस्ट का समय डेढ़ घंटा रहेगा। एक से तीन तक की कक्षाओं के पांच बच्चों पर एक ओएमआर सीट का प्रयोग किया जाएगा। बच्चों से प्रश्न पूछने के बाद शिक्षक सीट को स्वयं भरेंगे। कक्षा चार से आठ के बीच के बच्चों को खुद से सीट पर उत्तर भरना होगा। परीक्षा की निगरानी के लिए गैर स्कूलों में तैनात शिक्षकों को प्रेक्षक के तौर पर तैनात किया जाएगा। बीएसए ने कहा कि परीक्षा के पश्चात ओएमआर सीट को मोबाइल से स्कैन करके सरल एप पर लोड किया जाएगा। इसकी मदद से परीक्षा का परिणाम आएगा। इस दौरान जिला समन्वयक निर्माण रितेश श्रीवास्तव, जिला समन्वयक कस्तूरबा सुरेंद्र श्रीवास्तव, मिथलेश मौजूद रहे।