फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Examination will be easier with four ultrasound machines

Siddharthnagar News: चार अल्ट्रासाउंड मशीन से आसान होगी जांच

Mon, 02 Oct 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 02 Oct 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Examination will be easier with four ultrasound machines
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में अब अल्ट्रासाउंड जांच के लिए मरीजों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि मेडिकल में चार नई मशीों आ गई हैं, उन्हें जल्द ही चार अलग- अलग स्थानों पर लगाया जाएगा। मशीनों को ऑपरेशन थियेटर, महिला रोग विशेषज्ञ चिकित्सक और इमरजेंसी के पास लगाने की योजना है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में तब्दील होने के बाद लगातार सुविधाएं बढ़ रही हैं। जिससे मरीजों को जांच और इलाज में किसी प्रकार की दिक्कत ना होने पाए। लैब सहित अन्य कार्य चल रहा है। अब अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए मशीन बढ़ाई जा रही हैं। चार नई मशीने आ चुके हैं जो एक्स-रे रूम के पास रखी गई हैं। इन मशीनों को ऑपरेशन थियेटर, महिला रोग विशेषज्ञ चिकित्सक और इमरजेंसी के पास और महिला अस्पताल में लगाए जाने की योजना चल रही है। जिससे मरीजों को सहूलियत मिल सके। अभी तक मात्र ही एक मशीन चल रही है। यहां प्रतिदिन 100 से अधिक लोगों को जांच के लिए चिकित्सक लिखते हैं, जबकि एक दिन में ४०-५० लोगों की ही जांच होती है। शेष लोगों को या तो बाहर जांच करवाना पड़ता है या फिर एक दिन का इंतजार करना पड़ता है। मरीजों की समस्याओं को देखते हुए मशीन मंगाई गई है। जिसके जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. एके झा ने बताया कि अल्ट्रासाउंड जांच मशीन आई है। उसके अलग-अलग स्थानों पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed