{"_id":"65ca5ba5349e70f6ba006fc3","slug":"examination-centers-will-be-monitored-online-control-room-will-be-created-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-112775-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: परीक्षा केंद्रों की होगी ऑनलाइन निगरानी, कंट्रोल रूम बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: परीक्षा केंद्रों की होगी ऑनलाइन निगरानी, कंट्रोल रूम बना
Mon, 12 Feb 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 12 Feb 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। जिले के 114 केंद्रों पर 22 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी होगी। नकल के लिहाज से संवेदनशील केंद्रों पर एसटीएफ नजर रखेगी। सामूहिक नकल करते या कराते पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। सघन निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां से नौ लैपटाप के जरिए केंद्रों की ऑनलाइन मानीटिरंग की जाएगी।
यूपी बोर्ड की वर्ष 2024 की परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी के लिए डीआईओएस कार्यालय में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिले के सभी 114 परीक्षा केंद्रों को सीसी कैमरों से जोड़ा जा रहा है। प्रदेश के मुख्य सचिव ने गिरोह बनाकर नकल कराने वालों पर रासुका लगाने के लिए कहा है।
सोमवार को कंट्रोल रूम में डीआईओएस सोमारू प्रधान ने निरीक्षण किया। बीएसए कार्यालय से तैनात किए गए कंप्यूटर ऑपरेटरों से बारीकी से जानकारी ली। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ से बोर्ड परीक्षा के लिए काॅपियों का वितरण किया जा रहा है। उन्हाेंने प्रश्नपत्रों के रखरखाव की स्थिति भी देखी। स्टाफ से कहा कि केंद्रों को कॉपियां गिनवाकर ही दें। जिससे बाद में कॉपी कम निकलने की शिकायत न हो।