फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ex minister vehicle accident 6 injured

Siddharthnagar News: पूर्व मंत्री के काफिले की गाड़ियां टकराईं, छह जख्मी

Thu, 16 Nov 2023 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
ex minister vehicle accident 6 injured
इटवा बांसी मार्ग एकडेगवा चौराहे पर क्षतिग्रस्त पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी की गाड़ी।
पूर्व मंत्री के काफिले की गाड़ियां टकराईं, छह जख्मी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के इटवा-बांसी मार्ग पर बरगदवा चौराहे पर एक मानसिक रोगी को बचाते समय पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री की गाड़ी में ब्रेक लगा तो पीछे की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में गाड़ी में सवार छह लोगों को चोटें आई हैं। उन्हें जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया जहां उनका इलाज हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, इटवा थाना क्षेत्र के शनिचरा गांव निवासी पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी बृहस्पतिवार रात घर से अपने काफिले के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बांसी की ओर आ रहे थे। अभी गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव के पास पहुंचे थे कि अचानक एक मानसिक रोगी सड़क पर आ गया। उसे बचाने के लिए चालक ने ब्रेक लगाया। अचानक ब्रेक लगने से पीछे की दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं ।
विज्ञापन


हादसे में गाड़ी में सवार अमरनाथ चौबे, कन्हैया, लाला जायसवाल, राकेश, आशीष त्रिपाठी और संदीप मिश्र को चोटें आई हैं। बाकी सब सुरक्षित हैं। सभी को नगर के निजी अस्पताल में लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि सड़क पर लेटे दिखे एक व्यक्ति को बचाने की कोशिश में ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। सभी लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed