फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Everyone has their own claims of victory: As soon as voting ended, candidates and supporters got entangled in multiplication mathematics.

सबके अपने जीत के दावे : मतदान खत्म होते ही गुणा गणित में उलझे प्रत्याशी व समर्थक

Mon, 27 May 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 27 May 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Everyone has their own claims of victory: As soon as voting ended, candidates and supporters got entangled in multiplication mathematics.

विज्ञापन
मतदान के दूसरे दिन भाजपा, सपा व आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज लोकसभा सीट पर शनिवार को मतदान खत्म होने के बाद दूसरे दिन रविवार को सभी प्रत्याशी मतदाताओं के रुझान को लेकर गुणा गणित लगाने में जुट गए। रविवार को थकान मिटाने की बजाए प्रत्याशियों की दिनचर्या समर्थकों संग चुनावी समीकरण पर चर्चा करते बीता। यहां तक कि कुछ प्रत्याशी तो सुबह से ही समर्थकों के साथ बैठक में उलझे रहे, जिससे उनके दैनिक क्रिया से भी निवृत्त होने में देरी हुई।
भाजपा प्रत्याशी व सांसद जगदंबिका पाल के आवास पर समर्थकों की भीड़ लगी थी। वह समर्थकों संग जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र में हुए मतदान और मतदाताओं के रुझान पर चर्चा में मशगूल नजर आ रहे थे। वह अपने पुत्र अभिषेक पाल और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर समेत अन्य समर्थकों के साथ विधानसभावार मतदान के रुझान पर चर्चा कर रहे थे। उनके समर्थकों का दावा था कि जिले के सभी विधानसभाओं में उन्हें बढ़त मिली है इसलिए डुमरियागंज सीट से भाजपा प्रत्याशी बड़े बहुमत से चुनाव जीतने जा रहे है।
विज्ञापन

शहर के निकट धेंसा के पास एक होटल में ठहरे सपा प्रत्याशी भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी भी रविवार को समर्थकों संग चर्चा करने में व्यस्त रहे। वह बांसी की चेयरमैन चमन आरा राइनी व उनके पति इद्रीश पटवारी समेत अन्य समर्थकों के साथ चुनाव में मतदान के रुझान पर चर्चा करते नजर आए। यहां भी जिले के इटवा, बांसी, डुमरियागंज, शोहरतगढ़ व कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्रवार हुए मतदान के रुझान पर चर्चा हो रही थी। सपा प्रत्याशी समर्थक मतदान के रुझान के अनुसार डुमरियागंज सीट पर बड़ी जीत हासिल करने का दावा करते दिखे। जबकि आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी चौधरी अमर सिंह भी शहर के साड़ी में स्थित आवास पर समर्थकों के संग चुनावी समीकरण और मतदाताओं के रुझान पर चर्चा करते दिखे। उनके समर्थक भी मतदाताओं के विधानसभावार रुझान के अनुसार चुनाव में जीत का दावा करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के साड़ी में ही एक होटल में ठहरे बसपा प्रत्याशी नदीम मिर्जा मतदान के दूसरे दिन रविवार को नजर नहीं आए। यहां तक कि जहां वह ठहरे थे वहां पर पूछने पर उनके बारे में कोई बता नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed