फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Even after spending crores, the condition of the roads has not changed

Siddharthnagar News: करोड़ों खर्च करने के बाद भी नहीं बदली सड़कों की सूरत

Mon, 28 Jul 2025 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Even after spending crores, the condition of the roads has not changed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। लोक निर्माण विभाग की तरफ से जनपद के तीनों में खंडों में 550 किलोमीटर सड़कों को गड्ढा मुक्त एवं 660 किलोमीटर सड़कों के नवीनीकरण पर 84.39 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके बावजूद अधिकतर सड़कों के गड्ढे भरे ही नहीं गए हैं।
इस कारण इन मार्गों पर आने-जाने वाले राहगीरों के साथ वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शासन से सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करना था। वित्तीय वर्ष बीतने के चार माह बाद भी बाद भी अधिकांश सड़कों की सूरत नहीं बदली। जिले में लोक निमार्ण विभाग की 292 सड़कें हैं। इसकी लंबाई 868.97 किलोमीटर है। इसमें विभाग ने सड़कों को क्षतिग्रस्त एवं नवीनीकरण कराने का शासन को प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन

इसके लिए शासन से 84.39 करोड़ रुपये भी आए। विभाग ने लक्ष्य के सापेक्ष 100 प्रतिशत सड़कों को गड्ढा मुक्त भी करा दिया है। इसी प्रकार तीनों खंडों के 550 किलोमीटर गड्ढा मुक्त पर 6 करोड़ 39 लाख रुपये एवं नवीनीकरण पर 660 किलोमीटर करीब 78 करोड़ रुपये धन खर्च किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच-730 से कोड़रा ग्रांट से बरगदवा मार्ग, कोड़रा-कपिया भड़ेहर ग्रांट मार्ग, परसा-धेंसा मार्ग से महनगा-मधुकरपुर को जोड़ने वाली व एनएच 730 भीटियां-उसका समेत अधिकांश सड़कों के गड्ढे अभी तक भरे ही नहीं गए हैं। इसके कारण अब इन मार्गों पर आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed