फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   EO prevented from entering the office

ईओ को दफ्तर में घुसने से रोका

Fri, 20 May 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 20 May 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
EO prevented from entering the office
धरने के दौरान ईओ को कार्यालय में जाने से रोका गया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सत्रह सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारियों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर लामबंद कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए। इस दौरान पहुंचे अधिशासी अधिकारी को कार्यालय में घुसने से रोक दिया।
विज्ञापन

लंबी बहस के बाद अधिशासी अधिकारी को वापस लौटना पड़ा। स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरना देते हुए कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए शाखा अध्यक्ष रघुनाथ वाल्मीकि ने कहा कि अकेंद्रीय राजस्व संवर्ग के पुनर्गठन व पदोन्नति संबंधी लंबित मांगों पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रहा। निकाय कर्मचारी बार-बार आंदोलन कर रहे हैं, मगर जिम्मेदार बेखबर हैं। अब कर्मचारी अपना अधिकार लेकर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में संतोष कुमार श्रीवास्तव, दीपक गौड़, अवधराज गुप्त, शंकर, रामचंद्र, मोलहू, सुधीर कुमार, सुनील कुमार, रजनीश, संतोष वाल्मिकी, श्यामाचरण, लवकुश, मंजू यादव, उर्मिला, कमला देवी, राधा देवी, रासमुन्नी, निर्मला, जोगेंद्र, उमाशंकर, दुर्गेश नन्हे, बबलू आदि मौजूद रहे।
शोहरतगढ़। नगर पंचायत कार्यालय में ताला बंद कर दूसरे दिन भी नगर निकाय के कर्मचारी मांगों को लेकर कार्य से विरत रहे। शुक्रवार को नगर विकास कर्मचारी महासंघ के बैनर तले प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कर्मचारी महासंघ के नेता जगदंबिका प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के अकेंद्रीय निकाय कर्मचारियों की सेवा संबंधी लंबित मामलों और छठवें वेतन आयोग की संस्तुति के क्रम में व्याप्त सभी संवर्गों की वेतन विसंगतियों को दूर किए जाने, 31 मई 2013 को वित्त विभाग उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार समस्त सामान्य संवर्ग के पदों पर विभागीय शासनादेश जारी किए जाने, अकेंद्रीय राजस्व संवर्ग के पुर्नगठन व पदोन्नति संबंधी लंबित प्रकबघ का हल निकालते हुए विभागीय शासनादेश को लागू कराने, सेवानिवृत्ति लाभ नियमावली 1984 में पंचम संशोधन के क्रम में शासन की ओर से लिए गए निर्णय के अनुरूप पेंशन का लाभ राज्य कर्मचारियों की भांति नगर पालिका/नगर पंचायत कर्मचारियों को प्रस्तावित नियमावली का यथाशीघ्र प्रख्यापन किए जाने, वाहन भत्ता एवं अन्य भत्तों के लिए वेतन समिति 2008 के संस्तुतियों के अनुरूप पूर्व में दिए जाने, समस्त भत्तों का पुनरक्षित करते हुए प्रदान किए जाने समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर संघ के प्रदेश पदाधिकारी के आह्वान पर दो दिवसीय पूर्ण कार्य बंदी जारी रखी।

इस दौरान सूर्य नरायन मिश्र, राममिलन, श्रीनिवास, गणेश, मुकेश, कैलाश, उमेश, झीनक, राजेंद्र, मुन्नीदेवी, ज्ञानमती, माला देवी, सुनीता, लक्ष्मी, विनोद, सिनोद, पंचम, धीरेंद्र, श्याम सुंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed