फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Entrance will be made two gates, reggae force on chap-rallies

प्रवेश को बनेंगे दो गेट, चप्पे-चप्पे पर रेगी फोर्स

Tue, 07 Mar 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 07 Mar 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Entrance will be made two gates, reggae force on chap-rallies
कलेक्ट्रेट के मुख्यद्वार पर सुरक्षा व्यवस्था में लगें पुलिस के जवान।
सिद्धार्थनगर। पुलिस ने मतगणना के दिन सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। शहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया जाएगा। जगह-जगह बैरियर लगा कर चेकिंग होगी। मतगणना स्थल नवीन मंडी समिति परिसर के चप्पे-चप्पे पर पैरा मिलेट्री के जवान निगाह रखेंगे। महिलाओं की जांच के लिए अलग केबिन बनाया जाएगा। मतगणना स्थल में प्रवेश के लिए दो गेट बनाए जाएंगे।  
विज्ञापन

मतगणना स्थल के अंदर एक प्लाटून सीआईएसएफ के जवान सुरक्षा ड्यूटी करेंगे। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या सामान की जांच करने के लिए आधुनिक उपकरणों को लगाया जाएगा। दो गेट से अंदर प्रवेश करने की अनुमति होगी। गेट नंबर एक से मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारी व मीडिया कर्मियों को प्रवेश कराया जाएगा। गेट नंबर दो से प्रत्याशी व मतगणना अभिकर्ता अंदर जाएंगे। मीडिया के लिए अलग से गैलरी बनाई जाएगी। विधानसभा क्षेत्रवार मतगणना के 14 व आरओ का 1 टेबल स्थापित किया जाएगा। प्रत्येक की सुरक्षा में दो आरक्षियों को तैनात किया जाएगा। महिलाओं की चेकिंग के लिए अलग केबिन बनाया जाएगा। महिला प्रत्याशी व अभिकर्ता की चेकिंग के लिए महिला पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। महिला पुलिस के 30 चेक प्वाइंट बनाए गए हैं। इस सुरक्षा चक्र को इनर गार्डेन नाम दिया गया है।
विज्ञापन

यातायात को कंट्रोल करने, नगरीय इलाकों में किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए 600 पुलिस कर्मियों को लगाया जाएगा। यहां दो चक्र में सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा। जगह-जगह पर बैरियर लगा कर सुरक्षा घेरा तैयार किया जा रहा है। इस संबंध में सीओ सदर अकमल खान ने कहा कि मतगणना को लेकर पुलिस ने सुरक्षा संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सभी स्थानों को चिह्नित कर लिया गया है। ड्यूटी करने वाले पुलिस व सीआईएसएफ जवानों को प्वाइंट व सुरक्षा संबंधित टिप्स दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed