फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ensure hemoglobin testing of pregnant women four times

Siddharthnagar News: गर्भवतियों की चार बार हीमोग्लोबिन जांच सुनिश्चित करें

Tue, 22 Jul 2025 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ensure hemoglobin testing of pregnant women four times
भनवापुर क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में आयोजित समीक्षा बैठक में जानकारी देते अधीक्षक। स्रोत विज्ञ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। क्षेत्र सीएचसी सिरसिया में मंगलवार को एएनएम व पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड, प्रथम त्रिमाह में पंजीकरण की समीक्षा की।
अधीक्षक ने बताया कि गर्भवतियों का कम से कम चार बार हीमोग्लोबिन व अन्य प्रकार की प्रसव पूर्व सभी जांचें, टीकाकरण सत्र पर सभी प्रकार के लॉजिस्टिक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

अधीक्षक ने समीक्षा के दौरान एएनएम निर्मल चौधरी, सुमन देवी, कुसुम लता वर्मा व निर्मला मौर्य को खराब कार्य करने पर फटकार लगाते हुए कहा कि एएनएम के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एएनएम एवं आशा बहु टीकाकरण के एक दिन पूर्व गांव में ड्यूलिस्ट अपडेट करें एवं बुलावा पर्ची का वितरण सुनिश्चित करें।
अधीक्षक ने बताया कि पर्यवेक्षक ग्राम स्तर पर पहुंचकर सहयोगात्मक पर्यवेक्षण करें तथा भ्रमण आख्या में पाई गई कमियों को दूर करवाएं। बीएमसी सूर्यदेव सिंह ने एएनएम को टीकाकरण कार्ड सही तरीके से भरने के लिए प्रशिक्षित किया। इस दौरान ध्रुवचंद, मेराज अहमद, राजीव त्रिपाठी, राहुल कुमार, सोनिया वर्मा, सुधा, रागिनी, रेशम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed