फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Vighnaharta enshrined in pandals and homes amidst chants of 'Ganpati Bappa Morya

Siddharthnagar News: गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष के साथ पंडालों व घरों में विराजे विघ्नहर्ता

Mon, 14 Sep 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 14 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Vighnaharta enshrined in pandals and homes amidst chants of 'Ganpati Bappa Morya
डुमरियागंज नगर में बने पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता। संवाद
दस दिनों तक श्रद्धालु विघ्नहर्ता की भक्ति में डूबे रहेंगे
विज्ञापन

शाहपुर। डुमरियागंज और शाहपुर में सोमवार सुबह से शाम तक श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूर्तिकारों की दुकानों से गणपति की प्रतिमाएं ले जाते नजर आए। तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर एक सप्ताह पहले से ही गणेश महोत्सव के लिए पंडाल बनाने का सिलसिला शुरू हो गया था। सोमवार रात तक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई।
डुमरियागंज नगर में आधे दर्जन से अधिक स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इसके अलावा शाहपुर, बेवां, खजुहा, मन्नीजोत सहित अन्य गांवों और चौक-चौराहों पर भी गणपति की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। प्रतिमाओं की स्थापना के बाद पूजन और दर्शन के लिए श्रद्धालु गणपति पंडालों में पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

पं. राकेश शास्त्री ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 14 सितंबर की सुबह 7:07 बजे हुई, जिसका समापन 15 सितंबर की सुबह 7:43 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार गणेशोत्सव 14 सितंबर को मनाया जा रहा है। यह उत्सव 10 दिनों तक चलेगा और अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed