{"_id":"6aa834fccf24d4d59b0901ae","slug":"siddharthnagar-news-digital-facilities-to-be-available-alongside-books-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-164576-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: किताबों के साथ मिलेगी डिजिटल सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: किताबों के साथ मिलेगी डिजिटल सुविधा
Mon, 14 Sep 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
लोटन क्षेत्र के सिकरी में स्थित डिजिटल लाइब्रेरी। संवाद
लोटन। ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को गांव में ही बेहतर अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पंचायतों में डिजिटल यहां विद्यार्थियों को पुस्तकों के साथ ऑनलाइन अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। लाइब्रेरी में कंप्यूटर, इंटरनेट, टेबल समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी हैं।
लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं। पंचायती राज विभाग की पहल पर लोटन ब्लॉक की नौ ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा चुकी हैं। डिजिटल लाइब्रेरी शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहर का रुख नहीं करना पड़ेगा। वहीं, बुजुर्गों को भी पढ़ने और सीखने के लिए सुविधा मिल सकेगी। वर्तमान में कई लाइब्रेरी में कुछ संसाधन और पुस्तकें पहुंचनी बाकी हैं। इनके उपलब्ध होने के बाद संचालन को सुचारु किया जाएगा।
पंचायती राज विभाग की ओर से विकासखंड लोटन की ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं। पहले चरण में करीब पांच लाख रुपये की लागत से प्रत्येक लाइब्रेरी तैयार की जा रही है। इस तरह नौ लाइब्रेरी पर करीब 45 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन
लाइब्रेरी में एनसीईआरटी की कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक की पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा सामान्य ज्ञान, करेंट अफेयर्स, संविधान, रीडिंग बुक समेत प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित उपयोगी पुस्तकें भी रखी जा रही हैं। इन लाइब्रेरी के माध्यम से ग्रामीण विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सामग्री उपलब्ध होगी।
विभाग की ओर से पननी, सिकरीबखरियां, बनियाडीह, तरघौना, पोखरभिटवा, ठोठरी, फुटुक, भुसौला अदाई और गढ़मौर समेत नौ ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की गई हैं।
हालांकि, अभी सभी लाइब्रेरी में कंप्यूटर और वाई-फाई समेत अन्य संसाधन उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। संसाधन उपलब्ध होने के बाद ऑनलाइन अध्ययन की सुविधा का पूरा लाभ विद्यार्थियों को मिल सकेगा।