फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Enrollment today, security system will be chalked out

नामाकंन आज, रहेगा सुरक्षा पुख्ता इंतजाम

Fri, 25 Jun 2021 10:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Enrollment today, security system will be chalked out
नामांकन आज, सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद
विज्ञापन

एडीएम और एएसपी ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए होगा नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार से नामांकन हो गया। किसी प्रकार का विवाद नहीं होने पाए। इसके मद्देनजर सुरक्षा कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। शुक्रवार को एडीएम सीताराम गुप्ता और एएसपी सुरेशचंद रावत ने कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। फोर्स कहां लगनी है और कहां से प्रवेश मिलेगा इसका खाका तैयार किया। एएसपी ने निरीक्षण के दौरान बताया कि नामांकन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा में एक एएसपी, पांच सीओ, 16 थाना प्रभारी, 54 उपनिरीक्षक, 258 मुख्य आरक्षी, 48 महिला आरक्षी व एक प्लाटून पीएसी, एक फायर टेंडर व तीन टियर गैस स्क्वाड लगाए गए हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग की जा रही है। कलेक्ट्रेट के मुख्य प्रवेश द्वार से केवल प्रत्याशी एवं उनके प्रस्तावक अनुमोदक व दो अन्य व्यक्ति जा सकेंगे। प्रवेश करने वाले समस्त व्यक्तियों की डीएफएमडी और एचएचएमडी से चेकिंग की जाएगी। कोरोना कर्फ्यू लागू होने के कारण बिना कोरोना प्रोटोकॉल में अनुमन्य कारणों से किसी भी प्रकार के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इटवा, बांसी, जोगिया व साड़ी तिराहे पर प्रभावी बैरियर लगाए जा रहे हैं, जहां से वाहनों का अनावश्यक आवागमन रोका जाएगा। बिना पर्याप्त कारण के आवागमन करने वालों पर एमबी एक्ट व महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। कोरोना कर्फ्यू व धारा 144 लागू होने के कारण किसी भी स्थान पर पांच या पांच से अधिक व्यक्ति के एकत्र होने तथा अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध है। कलेक्ट्रेट निरीक्षण के दौरान सीओ सदर राणा महेंद्र प्रताप सिंह, कोतवाल सदर कृष्णदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed