{"_id":"578e6ab24f1c1b197fc4b8a6","slug":"enraged-people-outdoors-paddy-planted-by-jnsmsya","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसमस्या से गुस्साए लोगों ने सड़क पर धान रोपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसमस्या से गुस्साए लोगों ने सड़क पर धान रोपा
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
मन्नीजोत चौराहे पर धान की रोपाई करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। जलभराव की समस्या से आजिज आकर मन्नीजोत चौराहे के लोगों ने मंगलवार को पानी में डूबी सड़क पर धान रोपकर विरोध जताया। जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गुस्से का इजहार किया। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही जलनिकासी की व्यवस्था न कराई गई तो चौराहे को जाम किया जाएगा।
तहसील क्षेत्र के शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर स्थित मन्नीजोत चौराहा क्षेत्र का प्रमुख चौराहा है। यहीं से होकर लोग भनवापुर ब्लाक मुख्यालय तक जाते हैं। हल्की बरसात में ही चौराहे की सूरत बदल जाती है। लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। महत्वपूर्ण चौराहा होने के बाद भी जलभराव का समाधान नहीं किया जा रहा है।
अरसे से बनी समस्या का समाधान न होने से क्षुब्ध चौराहे के आस-पास के लोगों ने जनकल्याण समिति के अध्यक्ष सच्चिदानंद मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को चौराहे पर जलजमाव वाले जगह पर धान की रोपाई कर गुस्सा जताया।
विज्ञापन
प्रदर्शन में शामिल लवकुश हिंदुस्तानी, मुकेश कुमार गौतम, मनोज कुमार, विजय पाल, यशोदानंद आदि ने कहा कि बार-बार शिकायत किये जाने के बाद भी शासन-प्रशासन के जिम्मेदार इस समस्या के प्रति अनभिज्ञ बने हुए हैं। स्थानीय विधायक व सांसद भी सिर्फ वोट के लिए चुनावी जुमले उछालते हैं। जनसमस्याओं से बेखबर बने हुए हैं। अब और नहीं सहा जाएगा। लोगों ने चौराहे को जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग की है।
इस संबंध में डुमरियागंज एसडीएम सुरेंद्रनाथ मिश्रा ने बताया कि उन्हें सड़क में धान रोपाई की जानकारी नहीं है। अगर जलनिकासी की समस्या को लेकर विरोध स्वरूप ग्रामीणों ने ऐसा किया है तो इसकी जिम्मेदार पीडब्ल्यूडी है। वह भी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से समस्या समाधान के लिए बात करेंगे।