फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Engineers strike

इंजीनियरों की हड़ताल शुरू

Wed, 02 Mar 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Wed, 02 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
प्रमुख सचिव की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट को लागू करने की मांग के  समर्थन में दो सप्ताह से चल रहा डिप्लोमा इंजीनियरों का कार्य बहिष्कार खत्म हो गया और अब उनकी बेमियादी हड़ताल शुरू हो गई है।
विज्ञापन


बुधवार को हड़ताल के पहले दिन डिप्लोमा इंजीनियरों ने विभिन्न विभागों में जाकर उच्चाधिकारियों को हड़ताल की सूचना दी। अब वह कार्यालयों में ताला बंदी कराएंगे। संघ से जुड़े बिजली विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने भी 72 घंटे में समाधान न होने पर आपूर्ति ठप कर हड़ताल में शामिल होने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले राजकीय, निगम, प्राधिकरण, स्थानीय निकाय, तकनीकी सहित 24 घटक संघों के डिप्लोमा इंजीनियर्स 18 फरवरी से आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्य बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर डटे हुए हैं। कई चक्रों में वार्ता के बावजूद मांगें पूरी न होने से क्षुब्ध महासंघ ने 2 फरवरी से हड़ताल का ऐलान किया था। बुधवार को संघ के सदस्यों ने सभी विभागों में जाकर उच्चाधिकारियों को हड़ताल के बारे में लिखित सूचना दी।

संघर्ष समिति के उप चेयरमैन एबी पटेल ने बताया कि अगर अधिकारी दबाव बनाकर कहीं भी काम कराने का प्रयास करते हैं तो गुरुवार से संबंधित विभागों में तालाबंदी कराई जाएगी।


उन्होंने बताया कि 72 घंटे में मांगों पर समुचित समाधान नहीं हुआ तो बिजली विभाग के जेई भी आंदोलन में शामिल होंगे। काम-काज ठप कर दिया जाएगा।

धरने में संघर्ष समिति के चेयरमैन इं.मुक्तेश्वर राय, इं.यादवेन्द्र यादव, इं.विनोद विश्वकर्मा, इं.जीपी गुप्ता, इं.आरके सिंह, इं.महेन्द्र कुमार, इं.वीरेन्द्र कुमार, रवीन्द्र यादव, सीपीएन सिंह, दिनेश कुमार चंद्रा, अनिरुद्ध राय, इं.सुनील कुमार भारती, आशीष कुमार, वरुण कुमार गुप्ता, आरएल सिंह, सुनील कुमार शाह, संजय कुमार, कालिका प्रसाद आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता इं.एसएन पांडेय व संचालन इं.उमेश चंद्र राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed