{"_id":"66edbc8bee77fc23ed07edcd","slug":"encroachment-will-be-removed-from-the-citys-station-road-dm-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-124417-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के स्टेशन रोड से हटेगा अतिक्रमण : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के स्टेशन रोड से हटेगा अतिक्रमण : डीएम
विज्ञापन
: डीएम डॉ. राजागणपति आर. ने स्टेशन रोड का पैदल लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डीएम डॉ. राजागणपति आर ने शुक्रवार शाम को शहर के स्टेशन पर अतिक्रमण का पैदल जायजा लिया। उन्होंने मौजूद एसडीएम नौगढ़ व ईओ नगर पालिका को स्टेशन रोड से शनिवार को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। साथ ही दुकानदारों, सड़क से सब्जी व फल आदि दुकानों को मंडी में लगाने का निर्देश दिया।
डीएम डॉ. राजागणपति आर. ने शुक्रवार को सिद्धार्थ तिराहा पर पैदल स्टेशन रोड पर अतिक्रमण का निरीक्षण किया। इसके बाद पूरब पड़ाव स्थित नगर पालिका के सब्जी मंडी में निर्मित दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने ईओ नगर पालिका को निर्देश दिए कि यहां खाली पड़ी दुकान जिन दुकानदारों को आवंटित हैं, उन्हें सड़क से हटाकर यहां दुकान लगवाने का निर्देश दिया। कहा कि जो भी दुकानें स्टेशन रोड पर लगाई गई है। वह शनिवार से ही आवंटित दुकानों में स्थानांतरित हो जाए। साथ ही जिनको दुकान आवंटित नहीं है और वह सड़क पर दुकान लगा रहे हैं, वह भी सब्जी मंडी में दुकान लगाएं।
स्टेशन रोड पर अतिक्रमण की स्थिति नहीं उत्पन्न होनी चाहिए। साथ ही नगर पालिका के ईओ विंध्याचल और एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्र को निर्देश दिया कि रेलवे अधिकारियों से बात कर उनकी दुकानों के तरफ से हो रहे अतिक्रमण को भी हटाया जाए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
लंबित प्रकरणों का करें त्वरित निस्तारण
सिद्धार्थनगर। डीएम डॉ. राजा गणपति आर. ने तहसील नौगढ़ के तहसीलदार न्यायिक व तहसीलदार कोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसीलदार न्यायिक व तहसीलदार कोर्ट में धारा 35, धारा 67 के पांच वर्षों से अधिक समय से लंबित प्रकरणों व निस्तारण के बारे में जानकारी प्राप्त किया। वादों के निस्तारण में प्रगति कम होने पर नाराजगी व्यक्त किया। पांच साल से अधिक समय से लंबित प्रकरण एवं तीन से पांच साल के प्रकरणों को लाइन लिस्टिंग कर प्रतिदिन कोर्ट में बैठकर सुनवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने तहसीलदार, तहसीलदार न्यायिक को निर्देश दिया कि प्रतिदिन कोर्ट में बैठकर कम से कम 50 प्रकरणों की सुनवाई करें तथा समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। निस्तारण हुए वादों की रिपोर्ट एडीएम एवं एसडीएम को उपलब्ध कराए। एसडीएम नौगढ़ को निर्देश दिए कि 15 दिन में निरीक्षण अवश्य करें। जिलाधिकारी ने एक माह में वादों के निस्तारण में सुधार लाने का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम नौगढ़ डॉ ललित मिश्र, तहसीलदार संतराज उपस्थित रहे।