{"_id":"6a0cccb2d2ede85bb900375d","slug":"encroachment-removed-shops-were-decorated-again-as-soon-as-the-team-left-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-158452-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अतिक्रमण हटाया, टीम जाते ही फिर सज गईं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अतिक्रमण हटाया, टीम जाते ही फिर सज गईं दुकानें
Wed, 20 May 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 20 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी नगर पालिका और पुलिस ने चलाया अभियान
बांसी। नगर पालिका परिषद बांसी के अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश सिंह यादव और कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने मंगलवार शाम नगर क्षेत्र में सड़क और पटरी पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने के लिए अभियान चलाया।
अभियान के दौरान प्रशासनिक टीम जिस क्षेत्र में पहुंचती, वहां मौजूद ठेला और फुटपाथ दुकानदार अपना सामान समेटकर दूसरी जगह चले गए। हालांकि टीम के आगे बढ़ते ही कुछ देर बाद वही दुकानदार फिर उसी स्थान पर दुकानें लगाकर बैठ गए। पूरे अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों में प्रशासन का कोई खास भय दिखाई नहीं दिया।
कार्रवाई के दौरान कई ठेला संचालक और दुकानदार तहसील परिसर और रोडवेज परिसर में जाकर बैठ गए, लेकिन करीब 10 मिनट बाद ही तहसील गेट, मुख्य सड़क और रोडवेज चौराहे के आसपास दोबारा दुकानें सज गईं। इससे अतिक्रमण की समस्या जस की तस बनी रही। नगरवासियों का कहना है कि यदि प्रशासन वास्तव में अतिक्रमण हटाने को लेकर गंभीर है तो स्थाई और कठोर कार्रवाई करनी होगी। केवल सांकेतिक अभियान चलाने से समस्या का समाधान संभव नहीं है।
विज्ञापन
लोगों के अनुसार सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल-कॉलेज आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं, महिलाओं, बुजुर्गों और वाहन चालकों को हो रही है। सड़कें संकरी होने से आए दिन जाम की स्थिति बनती है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। नगर के नागरिकों और बुद्धिजीवियों ने प्रशासन से तहसील गेट, रोडवेज चौराहा और मुख्य बाजार क्षेत्रों को स्थाई रूप से अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।