{"_id":"66a95496381ed962bc0d3d86","slug":"encroachment-on-religious-well-and-road-complaint-to-sdm-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-121667-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: धार्मिक कुआं और रास्ते पर अतिक्रमण, एसडीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: धार्मिक कुआं और रास्ते पर अतिक्रमण, एसडीएम से की शिकायत
Wed, 31 Jul 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के परसपुर गांव का है मामला
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के परसपुर गांव में धार्मिक कुआं और रास्ते पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है, जिसकी ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के परसपुर निवासी विक्की पाल, मुकेश गौतम, बखेदू पाल, केदारनाथ यादव, महेंद्र शुक्ल, कनिकराम आदि लोगों ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव में धार्मिक कुआं है। जहां हिंदू समाज के लोग वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रीति रिवाज का निर्वहन करते हैं, जिस पर गांव के कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। लोगों ने एसडीएम से मामले में कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह से भी मामले में सहयोग की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने बताया कि शीघ्र ही पैमाइश करवा कर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।