फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Encroachment continued by making changes to the building without a map

Siddharthnagar News: बिना नक्शा के ही भवन में परिवर्तन कर होता रहा अतिक्रमण

Tue, 27 Aug 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 27 Aug 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Encroachment continued by making changes to the building without a map

विज्ञापन
सड़क किनारे आवासीय एवं व्यावसायिक भवनों में उचित प्रक्रिया के बिना करते हैं परिवर्तन
खजुरिया मार्ग समेत शहर के अन्य हिस्सों में अतिक्रमण होने के दौरान नहीं हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। विनियमित क्षेत्र से नक्शा पास करा सड़क किनारे भवन निर्माण के बाद बार-बार परिवर्तन कर अतिक्रमण का खेल कई वर्ष से चलता रहा। जबकि भवन में परिवर्तन के लिए भी प्रक्रिया के तहत नक्शा में संशोधन कराना होता है। वहीं अतिक्रमण होने के दौरान कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन के लिए यह नासूर बनता गया। जिसे बाद में खजुरिया मार्ग पर साफ करने के दौरान नगर पालिका एवं तहसील प्रशासन को बहुत जद्दोजहद करना पड़ा। शहरियों का कहना है कि अगर अतिक्रमण करने के दौरान रोका गया होता तो बाद में इसे हटाने की मशक्कत नहीं करनी पड़ती।
शहर के खजुरिया मार्ग पर अतिक्रमण का खेल एक दिन से नहीं पिछले कई वर्ष से चल रहा है। विनियमित क्षेत्र में भवन निर्माण के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नक्शा पास कराने के बाद लोगों ने सड़क किनारे मकान बनाया। इसके बाद मनमानी तरीके से लोगों ने भवन में परिवर्तन करते हुए सड़क की तरफ अतिक्रमण कर लिया। जबकि भवन में परिवर्तन के लिए उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत संशोधन का आवेदन करना होता है, जिसकी जांच के बाद ही भवन परिवर्तन के नक्शे की स्वीकृति मिलती है। इन प्रक्रियाओं को पूरा किए बिना ही लोग एक बार नक्शा पास कराने के बाद मनमानी तरीके से बार-बार भवन में परिवर्तन कर अतिक्रमण करते रहे। जिसका नतीजा रहा कि राजस्व अभिलेखों में 13 मीटर चौड़ी खजुरिया मार्ग मात्र सात मीटर चौड़ाई में सिमट गई।
विज्ञापन


अतिक्रमण की जद में कपड़ेवाली गली
शहर के पुराने बाजार में कपड़े वाली गली में कई व्यवसायिक प्रतिष्ठान है। अतिक्रमण के चलते जहां तक वाहन समेत पहुंचना मुश्किल होता है। इस गली में एक चार पहिया वाहन के गुजरने के दौरान दूसरी तरफ से बाइक निकालना संभव नहीं होता। पूरब पड़ाव मोहल्लावासी सुधीर सिंह बघेल का कहना है कि इस गली में अतिक्रमण के कारण बहुत समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनियमित क्षेत्र से नक्शा पास होने के बाद लोग भवन निर्माण करते है, इसमें किसी प्रकार के परिवर्तन के लिए भी प्रक्रिया अपनानी होती है। भवन निर्माण के दौरान उसमें परिवर्तन कर अतिक्रमण करने की निगरानी एवं कार्रवाई नगर पालिका करता है।
-आरएन प्रसाद, जेई विनियमित क्षेत्र नौगढ़

स्टेशन रोड पर जाम से मिलेगी निजात...हटेगा कब्जा


रेलवे ने 24 अगस्त तक खाली करने का दिया था निर्देश, जल्द चलेगा बुलडोजर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रेलवे स्टेशन रोड पर लगने वाली जाम से लोगों को जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है। रेलवे के तरफ से जमीन खाली करने के लिए दिए गए नोटिस का समय भी पूरा हाे गया है। इससे अब रेलवे विभाग अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर उसे खाली करवाएगा।

शहर से लोटन को जोड़ने वाले स्टेशन रोड पर अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती रहती है। इस मार्ग पर शाम चार बजे के बाद गाड़ियां रेंगने लगती है। इसका प्रमुख कारण है कि सड़क के दोनों तरफ लगी रेड़ी ठेला व खोमचा की दुकानों होना। जबकि इस मार्ग पर रेलवे व रोडवेज होने से ई-रिक्शा व ऑटो चालकों का भी कब्जा रहता है। इससे लोगों को आने जाने में असुविधा का सामना करना पड़ता है। सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण के दौरान डीआरएम लखनऊ ने रेलवे के जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले छोटे बड़े दुकानदारों को अपना दुकान हटाने के लिए 24 अगस्त तक का समय दिए थे। जो समय पूरा होने के बाद भी लोग अपनी दुकान नहीं हटाएं हैं। ऐसे में रेलवे विभाग अब अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने की तैयारी में है। जबकि इसके साथ ही अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रेलवे भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कारियों का कब्जा हटवाया जाएगा। साथ ही उनके खिलाफ आवश्यक दिशा निर्देश के अनुसार कार्रवाई भी की जाएगी।


-महेश गुप्ता, सीपीआरओ लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed