{"_id":"58add2504f1c1b8716b2355c","slug":"employees-must-be-reached-to-polling-centre-before-one-hour-from-mockpoll","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉकपोल से एक घंटे पहले बूथ पर पहुंचना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉकपोल से एक घंटे पहले बूथ पर पहुंचना जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Updated Wed, 22 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
चुनाव को लेकर अंबेडकर सभागार में बैठक हुई।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकुशल मतदान कराने के लिए जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण बुधवार से आरंभ हुआ। अंबेडकर सभागार में प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रेक्षक भी मौजूद रहे। माइक्रो ऑब्र्जवर को आयोग का प्रतिनिधि करार देते हुए उन्हें चुनाव की प्रक्रिया पूरी बारिकी से निगरानी करने का निर्देश दिया।
प्रशिक्षण में डीएम सूर्यपाल गंगवार ने कहा कि आप सभी केंद्र सरकार के अधीन कर्मचारी हैं। आयोग ने माइक्रों आब्र्जवर के रूप में जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह बेहद महत्वपूर्ण है। जिस बूथ पर जो जिम्मेदारी सौंपी जाए, उसे पूरी निष्पक्षता के साथ संपन्न कराएं। बताया कि मतदाताओं को वोट डालने के लिए मतदाता पहचान पत्र के अलावा आयोग की ओर से निर्धारित वैध कागज दिखाया जाए तो उसे वोट डालने दें।
बताया कि 26 फरवरी को सुबह 7 बजे पोलिंग पार्टी रवाना स्थल पर उपस्थित होकर संबंधित बूथ के ड्यूटी आदेश प्राप्त करें। माइक्रो आब्र्जवर 27 फरवरी को अपने बूथों पर मॉकपोल सबेरे 6 बजे शुरू करा दें। इससे एक घंटे पूर्व बूथ पर उपस्थिति अनिवार्य है। सभी माइक्रो आब्र्जवर को आयोग से निर्धारित प्रोफार्मा दिया जाएगा, जिसमें पूरे दिन निर्वाचन की प्रक्रिया स्पष्ट अक्षरों में लिखकर अपनी रिपोर्ट मंडी समिति स्थल पर अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक को उपलब्ध कराएंगे
विज्ञापन
आईओएस सोमारू प्रधान, मास्टर ट्रेनर अमित श्रीवास्तव ने ईवीएम संचालन व अन्य जानकारियां माइक्रो आब्र्जवर को उपलब्ध कराई। सभी माइक्रो आब्र्जवर को अपना ई-मेल आईडी उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया। इस कार्य के लिए 35 अतिरिक्त माइक्रो आब्र्जवर बनाए गए हैं। प्रशिक्षण में सालिकराम वर्मा एसबीआई बांसी लेखाकार, सुधीर कुमार जायसवाल एसबीआई खुनुवां बाजार अनुपस्थित पाए गए। बैठक में प्रेक्षक चक्रवर्ती मोहन, जयकरन, राम निवास, भगत सिंह कुलेश, जगरूप सिंह, सीडीओ अनिल कुमार मिश्र, एडीएम बाबूराम, अपर एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।