फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Emphasis on making women self-reliant

Siddharthnagar News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

Sat, 18 Apr 2026 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 18 Apr 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on making women self-reliant
इटवा कस्बे में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का हुआ आयोजन
विज्ञापन

इटवा। इटवा कस्बे के एक मैरिज हॉल में शुक्रवार को आयोजित नारी शक्ति वंदन विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया और कहा कि बगैर महिलाओं के देश का चतुर्दिक विकास संभव नहीं है।
मुख्य वक्ता प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री डाॅ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि आज के समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति, प्रशासन और व्यवसाय जैसे हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब महिलाएं सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर हों। नारी शक्ति वंदन जैसे कार्यक्रम महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों को पहचानें और समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और अपने अनुभव साझा किए। सम्मेलन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। यह सम्मान उनके सामाजिक योगदान और उपलब्धियों के लिए दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया और अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपनी बेटियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराएं।
इस अवसर पर महिलाओं में माया चौधरी, माया मिश्रा, सरिता मिश्रा, शिवानी विश्वकर्मा, सुषमा मिश्रा, अनिता गौतम रोली मौर्य आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed