फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Emphasis on 125-day employment guarantee at the 'Viksit Bharat Jan Sammelan'

Siddharthnagar News: विकसित भारत जी-राम जी जन सम्मेलन में 125 दिन रोजगार गारंटी पर जोर

Fri, 03 Jul 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 03 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on 125-day employment guarantee at the 'Viksit Bharat Jan Sammelan'
शाहपुर। भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के अमौली एकडेंगा गांव में बृहस्पतिवार को विकसित भारत जी-राम जी प्रचार-प्रसार और जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योजना के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि लवकुश ओझा ने कहा कि विकसित भारत जी-राम जी अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह योजना कृषि एवं ग्रामीण रोजगार के बीच बेहतर संतुलन स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस दौरान ग्राम प्रधान पुजारी, राहुल सिंह, अब्दुल कयूम, अशोक कुमार उर्फ गुनई, रीता देवी, सुनीता देवी, पार्वती देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
वीबी जीरामजी की दी गई जानकारी
इटवा। विकास खंड इटवा के ग्राम सुहेलवा में बृहस्पतिवार को आयोजित जन सम्मेलन में ब्लाॅक प्रमुख सूर्यमती पांडेय ने मौजूद लोगों को विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन के नए नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का स्थान लेगा। इस योजना में सभी मजदूर परिवारों को 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed