फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Electricity workers protest against suspension for the second day

Siddharthnagar News: बिजली कर्मियों का निलंबन के विरोध में दूसरे दिन भी प्रदर्शन

Fri, 08 Nov 2024 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers protest against suspension for the second day
सिद्धार्थनगर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की ओर से मंगलवार से एसई कार्यालय पर प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर उनकी कार्यशैली को तानाशाहीपूर्ण बताया।
विज्ञापन

जूनियर इंजीनियरों का कहना था कि डुमरियागंज में बिना कारण के एक जेई को निलंबित कर दिया गया। इस प्रकार की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शुक्रवार को भी जूनियर इंजीनियरों ने विरोध प्रदर्शन जारी रखा। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के अध्यक्ष यादवेश राय ने बताया कि अवर अभियंता अजीत सिंह के गलत निलंबन के कारण अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने दो नवंबर व तीन नवंबर को मौखिक वार्ता किया लेकिन अभी तक निलंबन वापस नहीं लिया गया। जब तक निलंबन वापस नहीं लिया जाता है तब तक समस्त अवर अभियंता एवं प्रोन्नत सहायक अभियंता, अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed