{"_id":"67cdcbaf918553ca79025040","slug":"electricity-system-will-improve-hope-for-relief-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-133762-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सुधरेगी बिजली व्यवस्थ्ाा... राहत की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सुधरेगी बिजली व्यवस्थ्ाा... राहत की उम्मीद
विज्ञापन
विद्युत केंद्र नौगढ़ में आए नए ट्रांस्फार्मर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गर्मी में बिजली की किल्लत से उपभोक्ताओं को परेशान न होने पड़े, इसके लिए विद्युत निगम ने व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद शुरू कर दी है। शहर से देहात तक बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की रुपरेखा तैयार की गई है।
जल्द ही नए ट्रांसफऍर्मर लगाने के साथ ही क्षमता वृद्धि की जाएगी, जिससे लोकल फाल्ट और भार बढ़ने से बिजली कटने का संकट दूर हो जाएगा। इसके लिए सात करोड़ रुपये आवंटित हो गए हैं। भीषण गर्मी शुरू होने से पहले ही ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाने की योजना है।
अप्रैल लगते ही गर्मी दस्तक दे देती है। ऐसे में बिजली कटौती लोगों पर भारी पड़ने लगती है। कारण गर्मी से बचने के लिए लोग पंखा और एसी और कूलर का प्रयोग करते हैं। बीते वर्ष तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच चुका था। भीषण गर्मी से लोगों को जूझना पड़ा था। इस बार अप्रैल से ही 40 पार तापमान पहुंचने का मौसम विभाग पूर्वानुमान लगा चुका है। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए निर्बाध बिजली बहुत ही जरूरी है, जिससे लोगों को लू और गर्मी से बीमार न होना पड़े।
विज्ञापन
बीते वर्ष विद्युत निगम को अतिरिक्त बिजली दो माह तक खरीदनी पड़ी थी। इसके बाद भी बिजली कि किल्लत का मामला शासन तक पहुंचा था। इस बार बिजली कटौती और लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान न हों, इसके लिए विद्युत निगम पहले से ही तैयारी में जुट गया है।
जिन क्षेत्र में सबसे अधिक बिजली की किल्लत थी। बार-बार कटने की बात सामने आ रही थी। उसके पीछे कारण को ढूंढा तो ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि करने की जरूरत पाई गई। इस समस्या से निपटने के लिए निगम उन स्थानों पर नए ट्रांसफॉर्मर लगाने के साथ- साथ क्षमता वृद्धि करने की योजना तैयार की है। इसमें शहर से देहात तक काम होना है। 300 से अधिक ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाने हैं।
इस पर सात करोड़ रुपये से अधिक धनराशि खर्च की जा रही है। निगम के पास बजट उपलब्ध हो गया है। ट्रांसफाॅर्मर मंगाने के साथ ही जल्द ही लगाने की भी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस कार्य के होने से लगभग पांच लाख की आबादी को लाभ पहुंचेगा। मार्च के आखिरी और अप्रैल के पहले सप्ताह तक कार्य पूरा करने का निगम का लक्ष्य है।