{"_id":"663289763cbd2b8301043141","slug":"electricity-meter-is-faulty-at-some-places-the-bill-is-higher-and-at-other-places-the-bill-is-normal-siddharthnagar-news-c-7-gkp1016-542415-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बिजली मीटर खराब, कहीं अधिक तो कहीं आ रहा साधारण बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बिजली मीटर खराब, कहीं अधिक तो कहीं आ रहा साधारण बिल
Wed, 01 May 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 01 May 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
- जिले में 43 हजार बिजली मीटर सर्वे में मिले हैं खराब
- मीटर बदलवाने के लिए उपभोक्ता लगा रहे विद्युत निगम कार्यालय का चक्कर
- शहर से गांव तक उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी
- जिले में नए बिजली मीटर की नहीं हुई आपूर्ति, इसलिए परेशान उपभोक्ता
-बिना जलाए भी आ रहा साधारण बिल, इससे हो रहे और परेशान
- एक हजार से अधिक कनेक्शन का हर माह लक्ष्य, मीटर नहीं होने विद्युत निगम भी नहीं दे पा रहा कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। विद्युत उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए लगाया गया मीटर उनके लिए परेशानी का सबब बना गया है। मीटर में तकनीकी खराबी के कारण या तो बिलिंग गड़बड़ी हो रहा है या फिर बिल ही नहीं आ रहा है। वहीं, कुछ उपभोक्ताओं का बिना जलाए साधारण बिल आ रहा है। यह एक दो नहीं, बल्कि जिले के ४३ हजार से अधिक उपभोक्ताओं की समस्या है। विद्युत निगम के सर्वे में ही मीटर में तकनीकी खराबी की बात सामने आई है। नया मीटर लगाने के लिए उपभोक्ता विद्युत कार्यालय का चक्कर लगाकर परेशान हैं। जिससे उनकी समस्या का निदान हो सके। लेकिन व्यवस्था न होने के कारण दोहरी मार झेल रहे हैं। वहीं, विद्युत निगम के जिम्मेदारों का कहना है कि मीटर की आपूर्ति ही नहीं हो रही है। ऐसे में मीटर कैसे बदला जाए।
बिजली की चोरी की समस्या दूर हो और लोग जितने बिजली का उपभोग करें, उन्हें उतना ही बिल भुगतान करना पड़े। इसलिए हर उपभोक्ताओं के घरों में बिजली का मीटर लगा दिया गया है। शहर से गांव तक बिजली के मीटर लगा दिए। बिजली बिल के वसूली पर तो जोर दिया जा रहा है। लेकिन नियमित बिल देने और मीटर देखने वाला कोई नहीं है। ऐसे में उपभोक्ताओं को राहत मिलने के बजाए उनकी समस्या और बढ़ गई। कारण मीटर में तकनीकी खराबी के की वजह से बिजली का बिल कई गुना बढ़कर आ रहा है। वहीं, कुछ उपभोक्ताओं का बिना जलाए बिल निकल रहा है। मीटर बदलवाने के लिए उपभोक्ता प्रतिदिन कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन मीटर सही नहीं हो रहा है और न ही नया मीटर मिल रहा है। नगर के विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे उसका निवासी रमेश ने कहा कि पहले कई बार बिल गडग़ड़ आया, अब मीटर ही खराब हो गया। तीन माह से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार- बार जा रहा है कि मीटर आएगा तब लगेगा। वहीं, शीला देवी ने बताया कि उनके पति और बेटा बाहर रहते हैं। बिल जमा उन्हीं को करना पड़ता है। कई माह से बिल नहीं आ रहा है, दिखवाया तो पता चला कि मीटर ही खराब है। बदलने के लिए लाइनमैन से लेकर कार्यालय तक चक्कर लगा चुकी हूं, लेकिन मीटर नहीं बदला। बहुत परेशानी है। ऐसी ही अन्य विद्युत सब स्टेशन डुमरियागंज और बांसी में भी है। जहां उपभोक्ता मीटर बदलवाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं।
मीटर नहीं तो आ रहा साधारण बिल
विद्युत मीटर बंद होने के बाद ऐसा नहीं है कि कम बिजली जलाए तो कम देना पड़ेगा। सही पर जिस रेसिया से बिजली का भुगतान करना पड़ता था, उसी के हिसाब से देना पड़ रहा है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ताओं को साधारण ५०० से अधिक रुपये भुगतान करना पड़ रहा है। किसी- किसी उपभोक्ता तो कई गुना बिल आ जा रहा है।
विज्ञापन
विद्युत कनेक्शन पर भी लगा ब्रेक
विद्युत विभाग के आकड़ों के मुताबिक हर माह नौगढ़, बांसी और डुमरियागंज तीन सब स्टेशन पर हर माह औसतन एक हजार लोग विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन करते हैं। ऑनलाइन आवेदन तो हो रहा है। लेकिन मीटर के साथ कनेक्शन देने के नियम के चलते लोगों कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। इससे उपभोक्ताओं के साथ ही विद्युत निगम को भी आर्थिक नुकसान हो रहा है।
मीटर के लिए लगा रहे जुगाड़
विभाग से जुड़े एक कर्मी के मुताबिक कुछ लोग मीटर सही करने के नाम पर उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। मीटर आते ही लगा देने का झांसा देकर भी उनका शोषण कर रहे हैं। जबकि मीटर किसी भी सब स्टेशन पर उपलब्ध नहीं है।
जिले में हैं इतने विद्युत उपभोक्ता
जिले में शहर से गांव तक ३.९२ लाख हैं। इसमें १७६८७ उपभोक्ता एक से पांच किलोवॉट के कनेक्शन धारक हैं। जबकि १८५७ उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनका कनेक्शन पांच किलो से अधिक वॉट का है।
बोले उपभोक्ता
बिजली का मीटर खराब है, बिजली का बिल सही नहीं आ रहा है। किसी महीने बिल उपयोग के अनुसार अधिक आ रहा है। जिससे परेशान हैं, कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नही हुआ है।
मनमोहन, निवासी अनराडीह
बिजली मीटर खराब होने की शिकायत बिजली विभाग से कई बार किया हूँ। लेकिन अभी तक ठीक नही हो पाया है। जिससे विजली का विल अधिक आ रहा है। और जेब अधिक बोझ पड़ा रहा है। कमज़्चारी केवल टरका पढ़ा रहे है।
विजय कुमार, निवासी बीबी नगर
खराब विद्युत मीटर के बारे में जानकारी है। मीटर की कमी है। जैसे- जैसे मीटर आएगा बदला जाएगा। ५०० मीटर आया है, जो नये कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के यहां लगााया जाएगा।
एसके सिंह, एक्सईंएन बांसी व मीटर विभाग