फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Electricity consumers' grievances will be resolved at the Mega Camp.

Siddharthnagar News: मेगा कैंप में होगी बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान

Sat, 16 May 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 16 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumers' grievances will be resolved at the Mega Camp.
बढ़नी। नगर के मधवानगर पावर हाउस पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बिजली निगम द्वारा मेगा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का नेतृत्व विद्युत उपखंड अधिकारी ने किया, जहां पहुंचे उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी गईं और कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण भी किया गया। अवर अभियंता लालू प्रसाद यादव ने बताया कि मेगा कैंप शुक्रवार को आयोजित किया गया था, लेकिन प्रचार-प्रसार कम होने के कारण अपेक्षा के अनुरूप उपभोक्ता अपनी समस्याएं लेकर नहीं पहुंच सके। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि 16 मई को भी कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें बिजली बिल, मीटर खराबी व अन्य विद्युत समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निस्तारण कराने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed