फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   electric workers protested

Siddharthnagar News: विद्युत कर्मियों ने बांधी काली पट्टी

Mon, 16 Oct 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 16 Oct 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
electric workers protested
विद्युत उपकेंद्र मरवटिया बाजार में 24 सूत्री मांगों के समर्थन में बांधी काली पट्टी
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। खेसरहा क्षेत्र में स्थित विद्युत उपकेंद्र मरवटिया बाजार (महुलानी) में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सोमवार को 24 सूत्री मांगों के समर्थन में हाथ में काली पट्टी बांधकर कार्य किया। उन्होंने कहा कि आएदिन विद्युत कर्मी हादसे के शिकार हो रहे हैं।
विद्युत संघ के जिला उपाध्यक्ष मनोज त्रिपाठी ने कहा कि काफी समय से उनकी मांगें सरकार के पास लंबित हैं। ये पूरी नहीं हो रही हैं। कहा कि विभागीय नीतियों के अनुरूप मास्टर रोल व्यवस्था के तहत उन्हें रखा जाए। समान कार्य का समान वेतन दिया जाए, न्यूनतम वेतन 18,000 दिया जाए, मार्च 2023 में एमडी स्तर से 50 लोगों को टर्मिनेट किया गया था। उनकी बहाली की जाए। हम लोगों को गलत तरह से अनुबंधित न किया जाए। आठ घंटे की जगह 16 घंटे काम लिया जा रहा है। 26 दिन का वेतन मिलता है और तीस दिन काम लिया जा रहा है। इस व्यवस्था को ठीक करने की मांग की है। कहा कि ने आएदिन विद्युत कर्मी हादसे के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में हम लोगों को नियमित किया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान सुनीत शुक्ला, अरुण श्रीवास्तव, वेद प्रकाश त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी, वीके, ओमप्रकाश, जन्नत हुसैन, रामनयन, राजकुमार, प्रमोद, राजेश्वर त्रिपाठी, हरिओम सहित तमाम लोगों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed