फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   electric problem

Siddharthnagar News: बिजली घर का पावर परिवर्तक केबल जला, 50 हजार आबादी परेशान

Sun, 28 Apr 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 28 Apr 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
electric problem
फोटो-
विज्ञापन

-दोपहर तीन बजे कटी लाइट रात में दो बजे हो पाई बहाल
- हवा कम होने पर शाम को सप्लाई देते ही जल गया केबल
- मोटर से पानी भरने में हुई दिक्कत, कूलर पंखा भी नहीं चला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर / लोटन। क्षेत्र में बिजली सप्लाई करने वाली बिजली घर के पावर परिवर्तक से कंट्रोल रूम तक जाने वाली केबल जल जाने से बिजली सप्लाई ठप हो गई। बिजली सप्लाई बाधित होने से लगभग 50 हजार की आबादी को गर्मी का दंश झेलना पड़ा। वही,ं देर रात दो बजे बिजली कर्मियों ने सप्लाई बहाल किया तो लोगों ने राहत की सांस ली।
भीषण गर्मी में तेज हवा चलने से ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहती है। शुक्रवार को लोटन बिजली घर पर दोपहर में तीन बजे तक लाइट थी। लेकिन उसके बाद हवा चलने से बिजली काट दी गई। देर शाम तक तेज हवा चलने से बिजली सप्लाई नहीं दी गई। उसके बाद बिजली सप्लाई देते ही बिजली घर का 11 हजार केबल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

बिजली नहीं मिलने से लोगों के मोटर नहीं चल पाए। इससे गांव में स्थित नलों पर महिलाओं का भीड़ लग गई। वहीं, सूर्य ढ़लने के बाद कूलर व पंखा बंद होने से लोग गर्मी से छुटकारा पाने के लिए सड़क व बगीचों में टहलते रहे। लाइट नहीं आने व इंवर्टर बंद होने से घरों में अंधेरा छाया रहा। देर रात तक बिजली नहीं आने से कुछ लोग अपने घर के छतों पर सोने चले गए। तो वहीं युवा सड़क पर टहल कर ही रात बिताने की सोच रहे थे। देर रात दो बिजली बहाल होते ही लोगों ने राहत की सांस ली। रात ही में लोगों ने मोटर से अपने टंकियों को भरना शुरु कर दिया। जबकि कुछ लोगों ने कहा कि गर्मियों में आए दिन बिजली कटौती होती रहती है। लेकिन शुक्रवार की रात में उमस अधिक होने से बिजली कटौती बहुत महंगी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बोले ग्रामीण
बिजली कर्मियों की कमी से आए दिन बिजली कटौती की मार झेलनी पड़ती है। जबकि भीषण गर्मी में 10 से 12 घंटा हो रही बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

दयाराम सिंह, अजाने
----------
दिन में तेज हवाओं के चलते बिजली आपूर्ति ठप रहती है। जबकि शाम को ट्रिप व फाल्ट के नाम पर कटौती होने से लोगों को पानी आदि की समस्या होती रहती है।
दिनेश कुमार, मुडिली
-----------
वर्जन
दिन में तेज हवा व अगलगी से बिजली आपूर्ति नही की जाती है। शुक्रवार शाम को पावर परिवर्तक से कंट्रोल रूम तक जाने वाली 11 हजार केबल पूरी तरह से जल गई। उसके बाद कर्मियों ने रात में ही उसको खोद कर केबल बदले। जिससे दो बजे तक बिजली बहाल कर दी गई।
अनिल यादव, जेई लोटन बिजली घर
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed