{"_id":"68c854cf93911188fc0a9686","slug":"electric-poles-are-installed-near-the-road-fear-of-accident-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-144709-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क से सटे लगे हैं विद्युत पोल हादसे का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क से सटे लगे हैं विद्युत पोल हादसे का डर
Mon, 15 Sep 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
घोसियारी। खेसरहा क्षेत्र में लोनिवि की ओर निर्माणाधीन सड़क से सटे खड़े कई विद्युत पोलों के कारण दुर्घटना की संभावना बनी हुई है, जिसे सड़क किनारे से दूर करने की आवश्यकता है। बेलौहा बाजार से घोसियारी मार्ग पर स्थित लक्ष्मीगंज चौराहे से कुर्थिया चौराहे को जोड़ने वाले लगभग 2700 मीटर जर्जर हो चुकी सड़क पर लगभग चार माह से निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क चौड़ी कर बड़ी-गिट्टी डाल दी गई है। लेकिन सड़क के दायरे में आ रहे विद्युत पोलों को लेकर विभाग संवेदनशील नहीं है।
जबकि, कहीं सड़क से सटे तो कहीं दो से तीन फुट सडक के अन्दर खड़े विद्युत पोलों को लेकर जहां लोकनिर्माण विभाग उदासीन तो स्थानीय लोग पोलों से भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर गंभीर हैं। क्षेत्र के दीनानाथ, जयराम, बहादुर, कृष्णा, राम उजागिर, धर्मात्मा, महेंद्र, परशुराम, रंजय आदि ने लोनिवि व प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सडक से सटे व अन्दर खड़े विद्युत पोलों को शीघ्र ही सड़क से कम से कम एक मीटर दूर लगवाने की मांग किया है। इस इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता बांसी एसपी गौतम ने कहा कि इसी सप्ताह से पोल को सड़क से दूर करने का कार्य शुरू हो जाएगा।