फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Electric equipment worth lakhs burnt due to high voltage

Siddharthnagar News: हाई वोल्टेज आने से जले लाखों रुपये का बिजली उपकरण

Sun, 06 Aug 2023 10:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 06 Aug 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Electric equipment worth lakhs burnt due to high voltage
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के हल्लौर स्थित हुसैनी कालोनी में पानी की टंकी के पास लगे विद्युत ट्रांसफाॅर्मर से रविवार को आए हाई वोल्टेज की वजह से इससे जुड़े उपभोक्ताओं के घरों में लगे तमाम महंगे बिजली उपकरण पंखा, फ्रिज, वाशिंग मशीन, आरओ मशीन, इनवर्टर, एसी आदि जलकर खराब हो गए।
विज्ञापन

समर हैदर, काजिम रज़ा, सरवर मेहंदी आदि ने बताया कि रविवार सुबह आये हाई वोल्टेज से उनके घर का पंखा इन्वर्टर जल गया है। शमशुल हसन ने आरोप लगाते हुए कहा कि हाई वोल्टेज के कारण उनके घर पर लगा इन्वर्टर, एलईडी बल्ब जल गया है। शिकायत के बाद लाइनमैन आते है। और क्या बनाकर जाते है ये मेरी समझ में नही आ रहा है। वहीं कस्बे के अन्दर लो एम्पियर से जहां बिजली मीटर की रीडिंग तेजी से चल रही है। जिससे बिजली उपभोक्ताओं को कनेक्शन पर अतिरिक्त बिल अदा करना पड़ रहा है वही घरेलू बिजली उपकरण पंखा कूलर धीमी गति से चल रहे है।
विज्ञापन

हुसैनी कालोनी के समर हैदर, ज़ाकिर रज़ा, तौकीर हसन, काजिम रज़ा, शमशुल हसन, शजर हैदर, अहमद हैदर, छोटे, हसनैन बिल्डर, खुर्शीद अहमद, अतवार, इब्ने हैदर, आलम, नाहीद हैदर, राजू सऊदी, आदि ने जनहित में उक्त समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग है। इस संबंध में एसडीओ विद्युत ग्रामीण क्षेत्र बबलू चौधरी ने बताया कि हल्लौर गांव के एक मोहल्ले में हाई वोल्टेज आ जाने की शिकायत मिली थी मौके पर लाइनमैन को भेजकर फाल्ट को सही करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed