{"_id":"61fffc8c60a96501cb732ed8","slug":"election-picture-will-be-clear-when-sp-candidate-is-siddharthnagar-news-gkp426099281","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के प्रत्याशी तय होने पर साफ होगी चुनावी तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के प्रत्याशी तय होने पर साफ होगी चुनावी तस्वीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के प्रत्याशी तय होने पर साफ होगी चुनावी तस्वीर
सिद्धार्थनगर। जिले में सपा ने दो और कांग्रेस एवं भाजपा ने एक-एक विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशी तय नहीं होने के कारण इन विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी माहौल साफ नहीं हो पा रहा है।
विधानसभा चुनाव में विकास के मुद्दों के साथ जातिगत समीकरणों पर भी चर्चा की जा रही है। राजनीति के जानकार भी जातिगत आधार पर मतों का अनुमान लगा रहे हैं, जबकि पार्टियां भी समीकरणों पर मंथन कर रही हैं। सपा ने बांसी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। इस विधानसभा क्षेत्र में नौवीं बार चुनाव में उतरने जा रहे जय प्रताप सिंह भाजपा के प्रत्याशी हैं। इसी क्षेत्र में सपा के जिलाध्यक्ष लालजी यादव भी टिकट के दावेदार हैं। इस विधानसभा क्षेत्र के अलावा समीपवर्ती विधानसभा क्षेत्र के नेता भी यहां ताल ठोकने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।
सपा ने शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। हालांकि, लोगों में चर्चा है कि यह सीट सपा गठबंधन को भी मिल सकती है। इस सीट पर अपना दल एस से विधायक रहे अमर सिंह चौधरी अब सपा के खेमे में हैं। मतदाता भी असमंजस में हैं कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा, अपना दल एस के गठबंधन की सीट रहे शोहरतगढ़ क्षेत्र में अब किस पार्टी का कौन प्रत्याशी होगा। भाजपा ने जिले के पांच में से चार विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी तय नहीं किया है। पार्टी की ओर से चार प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है।
विज्ञापन
चार बागियों को मिला टिकट
बसपा में रहे अरशद खुर्शीद को कांग्रेस ने इटवा से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सपा के बागी कन्हैया कन्नौजिया को बसपा ने कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। भाजपा से जुड़े रहे हरिशंकर सिंह भी इटवा से बसपा प्रत्याशी हैं। डुुमरियागंज से बसपा की बागी सैय्यदा खातून को सपा ने चुनावी मैदान में उतारा है।