{"_id":"57891b2a4f1c1b737e13de10","slug":"election-in-revenge-killing-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में हुई पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में हुई पति की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 15 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। प्रधानपति रामानंद की हत्या के पांच दिन बीत गए, लेकिन इटवा थाना पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। गांव के कुछ लोगों ने चुनावी रंजिश को लेकर पति की हत्या की है। कई बार थाने पर नामजद तहरीर देने की कोशिश की गई, लेकिन हर बार एसओ टालते रहे। पुलिस हत्यारोपियों को बचाने की कोशिश में जुटी हुई है।
यह आरोप थाना इटवा के गौरा बाजार की ग्रामप्रधान सुंदरी देवी ने लगाया। वह शुक्रवार को गांव के लोगों के साथ एसपी ऑफिस आई थीं। उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह आठ बजे के करीब गांव निवासी एक व्यक्ति आया। उसने निर्माणाधीन श्मशान घाट को देखने की बात कही।
इसी दौरान गांव की एक महिला भी पहुंची और विवाद की पंचायत कराने के लिए कहा। पति घर से श्मशानघाट के लिए निकले। कुछ देर के बाद वह महिला भी वहां पहुंच गई। कुछ देर तक एकांत में बात करने के बाद वह वापस हो गई।
विज्ञापन
कुछ देर बाद काम कर रहे राजमिस्त्री का फोन आया कि पति की मौत हो गई है। लाश झाड़ी में पड़ी है। सूचना के दो घंटे बाद एसओ इटवा मौके पर पहुंचे। लोगों को वहां से हटा दिया। पीएम कराने के बाद रिपोर्ट नहीं दिए। पुलिस को बताया गया कि रामानंद की हत्या की गई है।
ग्राम प्रधानी चुनाव के दौरान भी जानलेवा हमला किया गया था। इस संबंध में प्रभारी एसओ इटवा रामेश्वर यादव ने कहा कि पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है। पीड़ित पक्ष तहरीर देने के लिए नहीं आया। तहरीर मिलने पर पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर देगी।