{"_id":"6a3586f5a50064bdce06440f","slug":"elderly-mans-body-found-hanging-three-days-before-grandsons-wedding-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160054-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पोते की शादी से तीन दिन पहले फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पोते की शादी से तीन दिन पहले फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव
Fri, 19 Jun 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
मृतक...................छबिलाल। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर/घोसियारी। खेसरहा थाना क्षेत्र के खेसरहा ब्लॉक परिसर में स्थित एक पेड़ की डाल से छबिलाल गुप्ता (86) का शव शुक्रवार सुबह रस्सी से बने फंदे के सहारे लटका मिला।
पुलिस ने लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक खाना खाने के बाद घर से निकले थे, इसके बाद रात में नहीं लौटे। सुबह लाश मिलने की सूचना के बाद से मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के बेलवालगुनही गांव निवासी छबिलाल गुप्ता (86) का शव ब्लॉक परिसर में स्थित पीपल के पेड़ की टहनी से लटका हुआ पाया गया। सुबह टहलने और कार्यालय की ओर आने-जाने वाले लोगों ने शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। पहचान के लिए परिवार वाले भी आ गए।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि छबिलाल गुप्ता पिछले कुछ समय से उच्च रक्तचाप की समस्या से जूझ रहे थे और मानसिक रूप से भी परेशान रहते थे। वह बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे घर से निकले थे लेकिन देर रात तक नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, मगर उनका कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह उनका शव मिलने की सूचना मिली।
इस संबंध में थानाध्यक्ष खेसरहा अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।