{"_id":"69a6ff2155017e3b600a5320","slug":"elderly-man-injured-in-road-accident-dies-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-154483-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत
Tue, 03 Mar 2026 09:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
चिल्हिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के कपिया ग्रांट के टोला गनेशपुर के पास बाइक ने साइकिल सवार थाना क्षेत्र के ग्राम भड़ेहर निवासी हरिश्चंद्र यादव (70) को टक्कर मार दी। इस हादसे में हरिश्चंद्र की मौत हो गई। सदर पुलिस ने जिला मुख्यालय माधव प्रसाद मेडिकल पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र राजेश यादव की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के भड़ेहर गांव निवासी हरिश्चंद्र यादव साइकिल से सोमवार को कपिया चौराहे पर गए थे। शाम को घर लौट रहे थे। जैसे ही ग्राम पंचायत कपिया ग्रांट के टोला गनेशपुर के पास पहुंचे थे। तभी एक बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर साइकिल में टक्कर मार दी। इससे हरिश्चंद्र यादव सड़क गिरकर लहूलुहान हो गए। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने निजी साधन से सीएचसी पहुंचा, जहां से जिला मुख्यालय माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजन रोने-बिलखने लगे।
चिल्हिया एसओ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक के पुत्र राजेश यादव की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।