{"_id":"6a287a3f6fcaf7b4b109f790","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-tractor-trolley-siddharthnagar-news-c-206-1-mhg1007-178928-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना अंतर्गत ग्राम भारत खंड पकड़ी में मंगलवार की दोपहर एक वृद्ध की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार, भारत खंड पकड़ी निवासी हिदायत अली (60) दोपहर में किसी काम से अपने घर से बाहर निकले ही थे, तभी वहां से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन तत्काल उन्हें सिसवा सीएचसी में लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची कोठीभार पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि मृतक बीमार थे। उनकी मौत ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से हुई है। मामले में ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।