{"_id":"6a8f4721a16be512f408af5d","slug":"eid-e-milad-un-nabi-processions-taken-out-from-cities-to-villages-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-163499-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद मिलादुन्नबी : शहर से गांव तक निकाले गए जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद मिलादुन्नबी : शहर से गांव तक निकाले गए जुलूस
Thu, 27 Aug 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
इटवा कस्बे में जूलूस की अगुवाई करते मुस्लिम धर्मगुरु। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी पर बुधवार को जिले में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवा शामिल हुए। युवा हाथों में तिरंगा और इस्लामी झंडे लेकर चलते नजर आए। कई स्थानों पर डीजे और नात-ओ-मनकबत के बीच जुलूस निकला।
जगह-जगह सजावट, स्वागत द्वार और धार्मिक स्थलों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सुरक्षा के मद्देनजर सभी प्रमुख जुलूसों के साथ पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस मार्गों पर बड़े वाहनों की आवाजाही रोककर रूट डायवर्जन लागू किया गया। जिलेभर में निकले जुलूसों को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा।
प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन के साथ पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन और वीडियो कैमरों से निगरानी की गई। अधिकांश जुलूस निर्धारित मार्गों से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। तुलसियापुर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी निकाले गए जुलूस : तुलसियापुर। बढ़नी ब्लॉक के तुलसियापुर चौराहा, भुतहिया, औदही कलां और इटवा ब्लॉक के कठेला समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जुलूस निकाले गए। इनमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। लोगों ने देश में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ की। जुलूस में शामिल लोगों ने पैगंबर मोहम्मद के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। मो. सफात, इमरान अहमद, अतीकुर्रहमान, मो. सोहेल, अफजल हुसैन और अनवर आदि मौजूद रहे। इटवा में चार प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा जुलूस : इटवा। सुन्नी मस्जिद से दोपहर बाद जुलूस निकाला गया। बढ़नी मार्ग, बांसी मार्ग और डुमरियागंज मार्ग से होते हुए जुलूस बिस्कोहर मार्ग पर देर शाम समाप्त हुआ। जुलूस में कस्बे के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। धर्मगुरुओं की अगुवाई में निकले जुलूस में नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय ने भी सहभागिता की। ईद मिलादुन्नबी को लेकर मस्जिदों, घरों और सड़कों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया था। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। सुबह से ही लोग वाहनों से कस्बे में पहुंचने लगे थे। शोहरतगढ़ में जामा मस्जिद से निकला जुलूस : शोहरतगढ़। जामा मस्जिद से निकला जुलूस हलीम उस्ताद गली, नीबी दोहनी, पुलिस बूथ और गड़ाकुल होते हुए मालगोदाम तिराहा पहुंचा। इसके बाद गोलघर होते हुए वापस जामा मस्जिद पहुंचकर जुलूस समाप्त हुआ। काबा और मक्का-मदीना की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कई स्थानों पर युवाओं ने आतिशबाजी की। घरों और जामा मस्जिद को रंग-बिरंगी बिजली की झालरों से सजाया गया था। मदरसे में मिठाई और फल बांटे गए तथा गरीबों व असहायों को अंगवस्त्र और खाद्य सामग्री वितरित की गई। जुलूस के दौरान सीओ मयंक द्विवेदी ने ड्रोन कैमरे से निगरानी की। एसडीएम राजेश कुमार, थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह, अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, डॉ. शादाब अंसारी, डॉ. सरफराज अंसारी, डॉ. नसीम आदि मौजूद रहे।