{"_id":"680d26d09ee12bd028099d90","slug":"effigy-of-terrorism-and-pakistans-president-burnt-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-136482-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आतंकवाद व पाकिस्तान के राष्ट्रपति का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आतंकवाद व पाकिस्तान के राष्ट्रपति का फूंका पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। नगर पंचायत शोहरतगढ़ में श्रीराम जानकी मंदिर से मशाल जुलूस निकाल आतंकवाद व पाकिस्तान के राष्ट्रपति का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।
22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों द्वारा पर्यटकों की हत्या कर दी, जिससे पूरे देश में पाकिस्तान के प्रति आक्रोश है। शनिवार को मशाल जुलूस निकाला गया, जो श्रीराम जानकी मंदिर से निकलकर गड़ाकुल तिरंगा चौक गोलघर भारत माता चौक, शहीद बुधई स्मारक होते हुए पुलिस बूथ पहुंचा। जहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि आतंकवाद का नामोनिशान मिटाने का अब समय आ गया है। आतंक के आकाओं को खोज-खोज कर जवान निशाना बना रहे हैं। हाथों में तख्ती पर लिखे स्लोगन और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोग चल रहे थे। जुलूस में किशोरी लाल गुप्ता, सतीश मित्तल, रामसेवक गुप्ता, सभासद बब्लू गौड़, किशोरी लाल गुप्ता, रामसेवक गुप्ता, नंदू गौड़, कन्हैयालाल गुप्ता आदि शामिल रहे।
पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में नगर में निकलने वाले मशाल जुलूस
शोहरतगढ़। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार की शाम नगर पंचायत स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में एक बैठक हुई। इसमें शनिवार देर शाम मशाल जुलूस में आतंकवाद का पुतला जलाने, मशाल जुलूस व श्रद्धांजलि सभा पर चर्चा की गई। बैठक में कस्बे के एक समुदाय के एक व्यक्ति की ओर से फेसबुक पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट पर चर्चा हुई। बैठक में लोगों ने इसकी निंदा करते हुए व्यक्ति के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की गई।
विज्ञापन
मंदिर व्यवस्थापक रामसेवक गुप्ता ने कहा कि आतंकी हमले से पूरे देश में आक्रोश है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के इशारे पर यह घटना हुई है। सतीश मित्तल ने कहा कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है, जबकि उसकी अवाम आतंक की चक्की में पिसकर भूखों मर रही है।
केंद्र सरकार के पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अब आरपार की लड़ाई होनी चाहिए।