{"_id":"5a74a0054f1c1baa1b8b521d","slug":"effective-action-for-crime-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध नियंत्रण के लिए करें प्रभावी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध नियंत्रण के लिए करें प्रभावी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइंस सभागार में समीक्षा बैठक को संबोधित करते डीआईजी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। डीआईजी राकेश साहू ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस सभागार में पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया। आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण की हिदायत दी। लंबित विवेचनाओं को शीघ्र पूरा करने को कहा।
बैठक में डीआईजी ने सभी सीओ से सर्किल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के बारे में जानकारी ली। कहा कि अपने निर्देशन में प्रभावी अभियान चलाएं। चोर-उचक्कों पर अंकुश के लिए रात्रि गश्त में तेजी लाएं। समय-समय पर इसकी औचक चेकिंग भी करते रहें। सर्किल क्षेत्र में लंबित एससी-एसटी एक्ट, दहेज उत्पीड़न से संबंधित मामलों को शीघ्र निस्तारित करने को कहा। निर्देश दिया कि कोई भी प्रकरण बेवजह ज्यादा समय तक लंबित न रखें। कार्यालय में आने वाली फाइलों के रख-रखाव, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सर्किल के थानों का समय-समय पर निरीक्षण करते रहे।
छोटा हो बड़ा हर मामले की निगरानी स्वयं करें। थानेदारों से नियमित वार्ता करें। पैदल गश्त कर संदिग्ध दिखने वालों से पूछताछ करें। कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस क्रम में एंटी रोमियो स्क्वाड प्रभारी पूनम यादव को निर्देश दिया कि कार्रवाई में तेजी लाएं। महिलाओं व छात्राओं से अभद्रता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में एसपी डॉ.धर्मबीर सिंह, एएसपी अरविंद मिश्र, सीओ सदर डीके सिंह, सीओ डुमरियागंज सुनील कुमार सिंह, सीओ इटवा महेंद्र सिंह देव, सीओ शोहरतगढ़ शिव सिंह, सीओ बांसी उमाशंकर सिंह, पेशकार एसपी अरविंद कुमार दुबे, पीआरओ आलोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।