{"_id":"63bb13a278ec4b04a4264621","slug":"effect-of-cold-and-fog-on-life-siddharthnagar-news-gkp4636728184","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ठंड और कोहरे का जनजीवन पर पड़ रहा असर, आठ दिन से नहीं निकली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ठंड और कोहरे का जनजीवन पर पड़ रहा असर, आठ दिन से नहीं निकली धूप
Mon, 09 Jan 2023 05:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 05:06 PM IST
सार
प्रशासन द्वारा क्षेत्र में अलाव जलाने और कंबल वितरण करने का दावा किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत रिक्शा चालक और दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है। उन्हें इस सर्द मौसम में भी खुले आसमान के नीचे मेहनत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन परिसर में ठंड से बचने के लिए आग के पास खड़े लोग।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठंड व कोहरे का असर जनजीवन पर दिख रहा है। प्रशासन की ओर से ठंड से बचाव के किए जा रहे इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। पिछले आठ दिन से लोग धूप को तरस गए हैं। तापमान 12.11 डिग्री पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
डुमरियागंज से बस्ती की दूरी महज 50 किलोमीटर है। वहां से जाने और आने वाली बसें एक से डेढ़ घंटा लेट आ जा रही है। रविवार को धुंध अधिक होने के चलते लोग दिन में ही अपने वाहनों की लाइट जलाकर आवागमन करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
प्रशासन द्वारा क्षेत्र में अलाव जलाने और कंबल वितरण करने का दावा किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत रिक्शा चालक और दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है। उन्हें इस सर्द मौसम में भी खुले आसमान के नीचे मेहनत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
रविवार को सुबह में तापमान 9 से 8 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया व दोपहर में तापमान 12 से 13 डिग्री तापमान रहा। सुबह शाम को कोहरे का प्रकोप अधिक होने के चलते लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर से डुमरियागंज के लिए आने वाली परिवहन और निजी बसे देरी से पहुंचीं।
गर्म कपड़ों की मांग बढ़ी
डुमरियागंज कस्बे में रेडीमेड के कारोबारी ऑबिस रिजवी, रवि अग्रहरि, मनोज, मोतीगंज के शमीम अहमद ने बताया कि ठंड का बाजार चंद दिनों का होता है। एक दो दिन ऐसे ही ठंड रहे तो गर्म वस्त्र का सारा स्टॉक समाप्त हो जाएगा। ठंड के चलते एकाएक लकड़ी के कोयला व हीटर की भी मांग बढ़ गई है। आम दिनों में 35 रुपये में बिकने वाला कोयला का दाम 40 से 45 प्रतिकिलो तक पहुंच गया है। वहीं हीटर के बिक्री में भी जबरदस्त उछाल आया है।