फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Each center will take on CC TV Cameras

हर केंद्र पर लगेगा सीसी टीवी कैमरा

Mon, 06 Mar 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 06 Mar 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Each center will take on CC TV Cameras
कुन‌िहार में अायोज‌ित बैठक में भाग लेने पहुंचे श‌िक्षक। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। बोर्ड परीक्षा सकुशल संपंन कराने को लेकर सोमवार को अंबेडकर सभागार में हुई परीक्षा समिति की बैठक में डीएम ने प्रधानाचार्यों-केंद्र व्यवस्थापकों को कड़े निर्देश दिए। कहा कि केंद्र बनाए गए सभी स्कूलों में चार दिनों के अंदर शुद्ध पेयजल और शौचालय की व्यवस्था पूरी कर ली जाए। शौचालयों में साफ-सफाई और टायल्स अनिवार्य रूप से होने चाहिए। चार दिनों में सभी प्रधानाचार्य इसकी रिपोर्ट देंगे। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने परीक्षा केंद्र के अंदर केंद्राध्यक्ष के अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति के पास मोबाइल फोन न रखने की भी हिदायत दी। कहा कि मोबाइल फोन केंद्र के अंदर नहीं पहुंचना चाहिए। ठीक इसी तरह परीक्षा के दिन संबंधित विषय का शिक्षक भी विद्यालय कैंपस में नजर नहीं आना चाहिए। अगर किसी भी केंद्र पर इसकी अवहेलना हुई तो संबंधित केंद्राध्यक्ष को जिम्मेदार मानते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रत्येक केंद्र पर सीसी टीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। कहा कि स्थाई या अस्थाई चाहे जैसे भी हो, केंद्र पर कैमरे की व्यवस्था होनी चाहिए। पूरी परीक्षा इसकी निगरानी में होगी।
विज्ञापन

बैठक में डीआईओएस सोमारु प्रधान ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में कुल 50977 छात्र-छात्रा परीक्षा में नामांकित हैं। इसमें हाईस्कूल के 30286 व इंटर के 20991 छात्र-छात्रा शामिल हैं। कुल 91 केंद्र बनाए गए हैं। पूरे जिले को 6 जोन में बांटकर जोनल मजिस्ट्रेट, 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। पांच सचल दल का गठन किया गया है। पांच अति संवेदनशील व तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित किए गए हैं, जहां स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। बांसी के रतनसेन इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन होगा, जबकि मूल्यांकन के लिए रतनसेन इंटर कॉलेज व माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज इटवा को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी केंद्राध्यक्ष अपने स्कूलों में सारी तैयारियों को समय से पूरा कर सकुशल परीक्षा कराने में सहयोग करें। बैठक में सीडीओ अनिल कुमार मिश्र, एसपी राकेश शंकर, एडीएम बाबूराम, एसडीएम विनीत उपाध्याय, डॉ. महेंद्र कुमार, अरुण सिंह, जुबेर बेग, अरुण राय, अंकुर श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed